फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को हुआ एक धमाका, फिर जो गांव वालों ने देखा उसपर किसी को यकीन नहीं हुआ

Thu, 17 Jan 2019 11:00 AM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सिलेंडर फटने से ढह गया मकान

भीषण ठंड में आधी रात को जब लोग अपनी रजाईयों में दुबके हुए गहरी नींद में सो रहे थे तभी एकाएक हुए तेज धमाके ने पूरे गांव का दिल दहला दिया। तेज धमाके की आवाज सुनकर पहले तो ग्रामीणों को यकीन नहीं हुुआ पर जैैसे ही वो घरों से बाहर निकले उनकी आखों के सामने एक खतरनाक मंजर तैर गया। आकाश में ध्एं के साथ एक आग का गोला देखकर उनके होश उड़ गए। 

 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक मकान से तेज धुआं और लपटें उठती देखीं

2 of 5
सिलेंडर फटने से घर तबाह हो गया

कानपुर जिले के शिवराजपुर अचानक आधी रात के बाद हुए एक धमाके से गांव वाले दहल गए। घरों के बाहर आए ग्रामीणों ने एक मकान से तेज धुआं और लपटें उठती देखीं। घर के पास जाकर देखा तो अंदर सिलेंडर फटने से आग लग गई थी और गृहस्वामी गंभीर हालत में पड़ा था। जैसे तैसे उसे उठा कर ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

एक तेज विस्फोट की आवाज से सभी की नींद खुल गई

3 of 5
डेमो

काकूपुर निहाल गांव में राकेश शुक्ला (52) पत्नी और मां की मौत के बाद घर में अकेले रहते थे। पड़ोसियों ने बताया मंगलवार की आधी जब पूरा गांव चैन की नींद सो रहा था एक तेज विस्फोट की आवाज से सभी की नींद खुल गई। लोग घरों के बाहर आए तो देखा कि राकेश शुक्ला के घर से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। ग्रामीण उसके घर की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया।

सिलेंडर में ही विस्फोट होने से ही आग लगी

4 of 5
सिलेंडर फटने से घर का सामान बर्बाद हो गया

अंदर जाकर देखा तो राकेश गंभीर हालत में जख्मी पड़े थे। घर के अंदर सिलेंडर फटा हुआ पड़ा था। जिससे लगा कि सिलेंडर में ही विस्फोट होने से ही आग लगी। धमाका इतना तेज था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। गंभीर हालत में ग्रामीण राकेश को घर के नजदीक सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में राकेश की मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस के दो भाइयों की हत्या का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है

5 of 5
ब्लास्ट से साइकिल के टायर के परखच्चे उड़ गए
ग्रामीणों ने बताया कि राकेश के बेटे कानपुर में रहते हैं। राकेश पर पड़ोस के दो भाइयों की हत्या का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है,। जिसे लेकर राकेश कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। सिलेंडर फटने से कच्चा मकान ध्वस्त हो गया है। शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह ने बताया कि आग लगने हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें