फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क ना देखे जात: अलग बिरादरी का होना बना मौत का सबब, पहले डंडों से पीटा...फिर कसा गला, जानें पूरा मामला

Wed, 10 May 2023 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 10
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में पड़ोस में रहने वाले अनुसूचित जाति के किशोर से प्रेम प्रसंग होने का किशोरी के परिजन विरोध कर रहे थे। परिजनों के विरोध से परेशान होकर मार्च में दोनों घर से भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को खोज लिया। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा था।

वह आठ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। अखिलेश अनुसूचित जाति (पासवान) और किशोरी निक्की सामान्य जाति (ठाकुर) बिरादरी की होने से किशोरी के परिजन विरोध कर रहे थे। कई बार परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया था।

कई बार मारपीट की लेकिन वह नहीं माने। नौ मार्च 2023 को किशोर, किशोरी को लेकर भाग गया था।  किशोरी के पिता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दस दिन बाद पुलिस ने दोनों को खोज लिया था। किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ डॉक्टरी परीक्षण कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन

2 of 10
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
एक मई को ही छूटकर आया था किशोर
जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया था। एक मई को किशोर जमानत पर छूट कर आया था। उसके बाद से दोनों फिर मिलने लगे थे। यह परिजनों को रास नहीं आ रहा था और उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम भी करवाया है।
विज्ञापन

3 of 10
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी कक्षा छह, प्रेमिका इंटर पास
अखिलेश ने कक्षा छह के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, जबकि निक्की सिंह ने पढ़ाई जारी रखी और इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। अखिलेश पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था और निक्की घर में ही रहती थी। परिवार के लोगों को प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से परिजन दोनों पर लगातार नजर रखते थे।

4 of 10
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां, बहन तीन चाची और चचेरा भाई पुलिस हिरासत में
अखिलेश के परिजनों ने जब हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया तो पुलिस ने आनन फानन मृतका की मां, बहन, तीन चाची और चचेरे भाई को हिरासत में लिया है। घर के अन्य परिजन फरार हैं। मृतक अखिलेश छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। बेटे की मौत से मां फूलमती और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

5 of 10
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
किशोरी को भगाने की घटना में 10 मई को पेशी
अखिलेश के बड़े भाई निर्मल ने बताया कि किशोरी को भगाने के मामले में 10 मई को कोर्ट में पेशी की तारीख तय है। पेशी कराने के बाद भाई को लेकर हरियाणा जाना था। उसकी तैयारी भी पूरी हो गई थी। लेकिन उसके पहले ही हत्यारोपियों ने भाई को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

6 of 10
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम पर एक नजर
  • सोमवार शाम पांच बजे किशोर अखिलेश घर से निकला।
  • एक घंटे बाद शाम छह बजे परिजनों को किशोरी के परिवारीजनों के द्वारा मारपीट की सूचना मिली।
  • 6:30 बजे किशोर के पिता छोटेलाल व बड़े भाई नीरज ने आसीवन थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की।
  • रात 8:00 बजे थाने से तीन सिपाही गांव पहुंचे और पूछताछ कर लौट गए।
  • रात 12 बजे पुलिस फोर्स दोबारा गांव पहुंचा और गश्त कर लौट गया।
  • बेटे के घर न लौटने पर रात 12:30 बजे मृतक की भाभी और बड़ा भाई थाने पहुंचे।
  • पुलिस ने उन्हें गांव में ही तलाश करने की बात कहकर चलता कर दिया।
  • परिजन तलाश कर रहे थे कि मंगलवार सुबह पांच बजे दोनों दुपट्टे से एक साथ फंदे से लटके शव मिले।
  • पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम सात बजे हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

7 of 10
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
गला कसने से पहले प्रेमी से मारपीट, शरीर में मिलीं आठ चोटें
आसीवन थानाक्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों के शव गांव से डेढ़ किमी दूर आम के बाग में एक ही दुपट्टे से फंदे पर लटका दिए गए। मंगलवार सुबह एसपी, एएसपी ने जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेमी को मारपीट के बाद फंदे से लटकाने की पुष्टि हुई है। वहीं प्रेमिका का गला कसा गया है।

8 of 10
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
भाई की तहरीर पर 11 पर रिपोर्ट
बड़े भाई की तहरीर पर प्रेमिका के पिता सहित 11 के खिलाफ मारपीट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार हैं। पुलिस ने मृतका की मां, तीन चाची सहित छह को उठाया है। कायपुर निंबरवारा गांव में राकेश सिंह की बेटी निक्की (17) का गांव के ही छोटे लाल पासवान के बेटे अखिलेश उर्फ छोटू (17) से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

9 of 10
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश के शरीर पर आठ चोटें मिली हैं
दोनों के शव का पैनल से से पोस्टमार्टम कराया गया। पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार और जिला महिला अस्पताल की डॉ. अर्चना वर्मा ने वीडियोग्रॉफी के बीच दोनों के शवों का पोस्टामर्टम किया। रिपोर्ट में मृतक अखिलेश के सिर, चेहरे और गले के साथ पेट में आठ चोटें मिली हैं।
विज्ञापन

10 of 10
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
निक्की की गला दबाकर की हत्या
इसमें सिर में वजनदार चीज से वार किया गया। गले की हड्डियां टूटी मिली हैं। वहीं मृतका निक्की की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद प्रेमी का शव उसके परिजन और प्रेमिका का चचेरे भाई गौरव सिंह और अन्य रिश्तेदार लेकर गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें