फतेहपुर जिले के थरियांव में प्रेमी युगल ने घर से निकलकर पहले शादी की और फिर एक साथ जहर खा लिया। मंगलवार सुबह दोनों एक नलकूप के पास खेत में अचेत अवस्था में मिले। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घंटे बाद युवती की भी सांसें थम गईं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थरियांव थानाक्षेत्र के बरई खुर्द गांव निवासी चुन्नीलाल का बेटा प्रदीप कुमार पासवान (20) ने इंटर की परीक्षा दी थी। उसका पड़ोसी गांव नयापुरवा निवासी दिनेश पासवान की 17 वर्षीय बेटी से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग था। मीरा इन दिनों नाना के घर हथगाम थाने के पैगापुर गांव में रह रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
क्षेत्रीय लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वह दो दिन पहले ही घर लौटी थी। दोनों अपने घरों से सोमवार दोपहर करीब तीन बजे निकले थे। प्रदीप मोबाइल घर में छोड़ गया था। थरियांव थाने के देहुली गांव के पास मंगलवार सुबह नलकूप के पास खेत में दोनों को बेहाल हालत में ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने बाइक से दोनों को सड़क किनारे पहुंचाया।
4 of 5
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को मौके पर डाई के दो खाली पाउच, अनाज में रखने वाली दवा की खाली डिब्बी पड़ी मिली। पास में सिंदूर बिखरा था। जिला अस्पताल में डाक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित किया। वहीं एक घंटे बाद मीरा की भी मौत हो गई।
युवती की मांग में था सिंदूर, हाथों में थीं लाल चूड़ियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती की मांग भरी हुई थी। हाथ में लाल चूड़ी और माथे पर बिंदी लगी थी। पुलिस का कहना है कि पहले दोनों ने शादी रचाई और फिर आत्महत्या कर ली। लड़के पक्ष के परिजनों ने बताया कि दोनों दूर के रिश्ते में मौसेरे भाई बहन लगते थे। करीब डेढ़ साल से वह मां के लिए फाइलेरिया की जड़ी-बूटी लेने लड़की के नाना के घर गया था। तभी उसकी मीरा से मुलाकात हुई थी। इनके बीच प्यार परवान चढ़ गया।
मोबाइल में एक दूसरे से बातचीत करने लगे थे। उन लोगों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जब पता लगा तब तक मामला काफी आगे बढ़ चुका था। एक माह पहले रिश्ता तय करने की बात भी शुरू हो गई थी। अचानक परिवारों के बीच किसी बात पर मतभेद हो गया। शादी न होने से आहत होकर दोनों ने यह कदम उठा लिया। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।