फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकम्मल नहीं हुई मोहब्बत तो प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने शव जलाया, फिर ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Sun, 13 Sep 2020 04:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
इसी जगह हत्या कर प्रेमी ने जलाया था प्रेमिका का शव - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के औंग थानाक्षेत्र के मकुआखेड़ा गांव में शुक्रवार की रात युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव जला दिया। हत्या का राज खुलने के बाद शनिवार सुबह पुलिस जब प्रेमी की तलाश में उसके घर पहुंची तो उसने पकड़े जाने के डर से मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। 

 
विज्ञापन

2 of 5
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
हाजीपुर ग्रामसभा के मजरा मकुआखेड़ा में तालाब के पास शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का जला हुआ शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास एक मोबाइल और दो बैटरियां पड़ी मिलीं। मोबाइल के आधार पर युवती की पहचान की कोशिश की गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
सुबह नौ बजे गांव के रामबाबू रैदास पत्नी फूलमती के साथ औंग थाने पहुंचे और मृतका की शिनाख्त पुत्री प्रिया (20) के रूप में की। इस बीच पुलिस ने सर्विलांस से मदद से बरामद मोबाइल की आखिरी कॉल हिस्ट्री निकाली। यह नंबर गांव के ही धीरेंद्र उर्फ रामू रैदास (25) पुत्र राजेश रैदास का निकला।

 

4 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह पीछे के दरवाजे से भाग रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि धीरेंद्र और प्रिया के बीच प्रेम प्रसंग था। रात में दोनों के बीच फोन पर बात भी हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना की जानकारी देता ग्रामीण - फोटो : amar ujala
प्रिया की शादी दूसरी जगह तय होने से धीरेंद्र नाराज था और इसी कारण उसने प्रिया को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर जला दिया। पुलिस जब धीरेंद्र तक पहुंची तो उसने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। पिता रामबाबू की तहरीर पर धीरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें