फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें-पुलिस चौकी में ‘लव मैरिज’, वर्दीवाले बने जनाती-बाराती 

Wed, 05 Jul 2017 12:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
थाने में पुलिसवालों से आशीर्वाद लेते अंकिता और सूरज - फोटो : ओपी वाधवानी
सोमवार की दोपहर कानपुर की बेनाझाबर पुलिस चौकी का नजारा ही कुछ अलग था। रपट, फरियादी, पुलिसिया टशन के बजाय यहां तालियों की गड़गड़ाहट, ढोल की थाप और मुबारकबाद का सिलसिला चल रहा था। चौकी में दूल्हा था, दुल्हन थी और पुलिस बनी थी जनाती-बाराती। चौकी इंचार्ज ने शादी की रस्म अदा करा वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इससे पहले दोनों परिवारों के गिले शिकवे भी मिटाए गए।
 
विज्ञापन

2 of 6
अंकिता और सूरज
आम तौर पर संवेदनशीलता न दिखाने वाली पुलिस ने पहल की। सोमवार को स्वरूप नगर थाने की बेनाझाबर पुलिस चौकी एक प्रेमी जोड़ा पहुंचा। दोनों ने प्रेम विवाह रचाने की इच्छा जताई। युवक ने कहा था कि उसके घर वाले शादी को राजी हैं, लेकिन लड़की की मां अड़चन डाल रही है। मामला एक बिरादरी से जुड़ा था।
 
विज्ञापन

3 of 6
अंकिता और सूरज
चौकी प्रभारी ने युवक और युवती के घरवालों को पुलिस चौकी बुलाया। दोनों की बात सुनी और फिर उन्हें समझाया। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के लोगों के गिले-शिकवे खत्म हो गया। दोनों पक्ष गले मिले और शादी को राजी हो गए। चौकी प्रभारी ने युवक और युवती की चौकी में ही शादी करा दी। इसके बाद चौकी के बाहर ढोल बजने और बारातियों जमकर ठुमके लगाए और युवती को बिदा कर घर ले गए।
 

4 of 6
सूरज और अंकिता पुलिस चौकी में
दरअसल, आर्य नगर निवासी ठेकेदार सूरज कुमार (27) क्षेत्र की ही रहने वाली अंकिता (25) से प्रेम करता था। दोनों दलित बिरादरी के हैं। 20 जून को दोनों घर से भाग गए। इधर, अंकिता की मां प्रीति ने बेटी के गायब होने पर सूरज के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। मामले की जांच बेनाझाबर चौकी इंचार्ज राम सरन मौर्या को सौंपी गई। जांच में पता चला कि दोनों मैनपुरी के बेवर में हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
सबको कोल्ड ड्रिंक पिलाते सूरज के घरवाले
पुलिस के दबाव में सूरज और अंकिता सोमवार को चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने अंकिता के पिता रूपेश गौतम और मां प्रीति और सूरज के पिता ऑटो पार्ट्स व्यापारी भैरव प्रसाद व कुछ परिजनों को चौकी बुलाया। यहां घंटों पंचायत चली। अंत में दोनों पक्ष राजी हो गए। लेकिन वर पक्ष ने मौके पर ही शादी रचाने की मांग कर दी। इस पर चौकी प्रभारी ने ढोल, नाश्ते का इंतजाम, जयमाल के लिए मालाएं मंगाईं। खुशी-खुशी शादी की रस्म अदा हुई। ढोल की थाप के बीच सूरज अंकिता को अपने साथ घर ले गया। इधर, सूरज के घर में देर शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंकिता अपने परिजनों के साथ
कोर्ट मैरिज भी होगी
अंकिता की मां प्रीति ने चौकी इंचार्ज से कहा कि बेटी के साथ धोखा न हो इसलिए कोर्ट में भी सूरज और अंकिता की शादी रजिस्टर्ड करा दें। इसपर राम सरन मौर्या ने चार से पांच दिन में कोर्ट मैरिज कराने का वादा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें