यूपी में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी सपा विधायक के साथ हुई एक घटना से देखने को मिली। एक होटल में खाना खाने गए विधायक जब बाहर निकले तो वह अपनी ही कार को पहचान न पाए। कार के शीशे टूटे थे। इतना ही नहीं कार के अंदर रखी विधायक की मां की पर्स भी चोरों ने पार कर दी। विधायक के अनुसार उनकी मां की पर्श में करीब 50 हजार रुपये थे। साथ की कार में रखे कुछ जरूरी कागजात भी लुटेरे उठा ले गए। घटना सूबे की राजधानी में हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी अपने परिवार के साथ किसी काम से लखनऊ गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
इस दौरान परिवार के साथ वह गोमती नगर में एक होटल में खाना खाने के लिए कार से उतरे। खाना खाने के बाद विधायक इरफान सोलंकी जब बाहर आए तो वह अपनी कार को पहचान न पाए।
4 of 5
डेमो पिक
कार के शीशों को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया गया था। कार के अंदर रखी उनकी मां की पर्स लुटेरे उठा ले गए। विधायक ने बताया कि पर्स में करीब 50 हजार रुपये थे। साथ ही कुछ जरूरी कागजात भी थे।
इरफान सोलंकी ने कहा कि सूबे में जब एक विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे महफूज महसूस करे। विधायक ने मामले की जानकारी संबंधित थाने में दी है। सपा विधायक के साथ हुई इस घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर रेस्टोरेंट के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।