हरदोई
लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। नवीन गल्ला मंडी में 3431 ईवीएम से काउंटिंग हो रही है। शाम को जिले के सांसद का नाम सामने आ जाएगा। इस जिले में भाजपा प्रत्याशी और गठबंधन प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर है। इन सबके साथ ही इस सीट पर सियासी घमासान भी खूब मचा था। भाजपा के नरेश और सपा में शामिल हुए भाजपा सांसद अंशुल वर्मा की राजनीतिक रार ने प्रदेश भर में सुर्खियों में रही थी। इस सीट पर नरेश का भी रसूख दांव पर लगा है।
हरदोई
लोकसभा सीट पर चल रही मतगणना से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए अमर उजाला डॉट कॉम के साथ
हरदोई लोकसभा क्षेत्र
भाजपा के जयप्रकाश - 5,67,244
गठबंधन प्रत्याशी ऊषा वर्मा 4,34,353
कांग्रेस के वीरेंद्र वर्मा -19,932
जयप्रकाश ने ऊषा वर्मा को 1,32,891 वोटों से हराया।
मिश्रिख लोकसभा
बीजेपी के अशोक रावत- 5,35,017
गठबंधन प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी- 4,34,093
कांग्रेस प्रत्याशी- 26,520
भाजपा के अशोक कुमार 1,00,924 वोटों से जीते।