पूरे उत्तर प्रदेश में रोडवेज बस की लोहिया ग्रामीण बस सेवा सपा के रंग में रंगी है। प्रदेश में हजारों लोहिया ग्रामीण सेवा बस संचालित हैं। चुनाव आयोग ने सख्त तेवर के साथ राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रसार करने वाली सभी सामग्रियों पर रोक लगा दी है। ऐसे में इन बसों का क्या होगा। आचार संहिता लगने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या ये सेवा बंद होगी..?
विज्ञापन
सपा को मिल रहा चुनाव प्रचार में लाभ
2 of 3
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
रोडवेज बस की लोहिया ग्रामीण बस सेवा सपा के रंग में रंगी है। प्रदेश में हजारों लोहिया ग्रामीण सेवा बस संचालित हैं। चुनाव आयोग ने सख्त तेवर के साथ राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रसार करने वाली सभी सामग्रियों पर रोक लगा दी है।
ऐसे में इन बसों का क्या होगा। फिलहाल, निर्वाचन आयोग की ओर से इस दिशा में दिशा निर्देश नहीं मिले है। लेकिन इन बसों से चुनाव प्रचार में किस दल को फायदा पहुंचने वाला है, यह जगजाहिर है। इस मामले में एडीएम डा.राजेश कुमार प्रजापति का कहना है कि बसों में पेंटिंग का फैसला शासन स्तर पर होता है। इस मामले में वह कुछ नहीं कह सकते। पूरे प्रदेश में बसें चल रहीं हैं आयोग ही देखेगा।