कानपुर में नौबस्ता मछरिया स्थित मस्जिद खैर और बाबूपुरवा की सुफा मस्जिद से पकड़े गए जमातियों के बाद अब इन मस्जिदों के आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं। शनिवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोनों ही मस्जिदों में व आसपास के इलाके को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
2 of 5
सूनी पड़ी गलियां
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा बल्लियां लगाकर मस्जिद सील कर दी गई। फिलहाल, लोग कोरोना के संक्रमण को लेकर सिर्फ सैनिटाइजेशन के ही भरोसे हैं। पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। मस्जिदों के आसपास सन्नाटा पसरा नजर आया, जबकि बच्चे इस मुसीबत से बेफिक्र घरों के बाहर खेलते दिखे।
विज्ञापन
3 of 5
मस्जिद के बाहर साइकिल चलाता बच्चा
- फोटो : amar ujala
जमातियों के एकत्रित होने की नहीं थी जानकारी
मछरिया मस्जिद के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि 16 जामाती शहर में भले ही 21 मार्च को आ गए थे, लेकिन वो मस्जिद में उनके पकड़े जाने के एक दिन पहले ही आए थे। एक दिन पहले वो मस्जिद में कैसे और कब गए ये किसी ने नहीं देखा। जमातियों के एक दिन मस्जिद में रुकने के दौरान भी इलाके के कई लोग मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे, जिसे लेकर लोगों में अब दहशत का माहौल है।
4 of 5
सील की गई मस्जिद
- फोटो : amar ujala
खेलते-कूदते रहे बच्चे
बाबूपुरवा स्थित सुफा मस्जिद से मिले विदेश से आए जमातियों में से कुछ की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद इलाके में आम दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा नजर आया। जहां एक ओर बड़े घरों में कैद दिखे तो दूसरी तरफ बच्चे ठीक मस्जिद के आसपास खेलते-कूदते नजर आए। सुफा मस्जिद के आसपास किसी तरह की कोई बैरिकेडिंग तक नहीं लगाई गई। हालांकि, दिन में मस्जिद व आसपास क्षेत्र में सैनिटाइजेशन और चूने का छिड़काव जरूर किया गया।
इलाकाई लोग बोले
मो. फरीद ने बताया कि मस्जिद के ठीक पास में रहने के कारण दहशत तो जरूर है, लेकिन सैनिटाइजेशन करा दिया गया है। इससे थोड़ी हिम्मत आई है। इलाके के सभी लोग अब अपने घरों में ही नमाज अदा कर रहे हैं। वहीं नसीम अहमद बोले मस्जिद खैर से पकड़े गए जमातियों में कोरोना वायरस न मिलने की बात पता चली है। इससे सभी ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने मस्जिद को सील करा दिया है। हमारी सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी कदम हों वो उठाने चाहिए।