फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in UP: कोराेना संक्रमण का खतरा बढ़ा, दो दिन रहेगा लॉकडाउन, देखें यूपी के 13 जिलों का हाल

Sat, 11 Jul 2020 02:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
lockdown in up - फोटो : amar ujala
कोरोना के बढ़ते मामलों व संचारी रोगों का संक्रमण रोकने के लिए शुक्रवार रात से बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सरकारी दफ्तरों की बंदी व आवजाही पर सख्ती से अमल शुरू हो गया है। कानपुर सहित आसपास के जिलों में सुबह से ही पुलिस ने लोगों को रोक रोक कर उनसे घरों से निकलने का कारण पूछा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
lockdown in up - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद  के लालगेट पर  गुजरने वाले लोगों को रोककर पूछताछ करने के बाद ही पुलिसकर्मियों ने किसी को आगे जाने दिया। वहीं औरैया, इटावा, महोबा, चित्रकूट, हरदोई, कन्नौज, फतेहपुर, उरई, जालौन, उन्नाव कानपुर देहात आदि जिलों में कहीं पर सख्ती नजर आई तो कहीं पर लोग आवागमन करते दिखे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
lockdown in up - फोटो : amar ujala
बता दें यूपी सरकार ने 11 व 12 जुलाई को सभी धार्मिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहरी क्षेत्रों में भी औद्योगिक कारखानों को खुले रखने की छूट दी गई है। इस संबंध में संशोधित दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।  

 

4 of 5
lockdown in up - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण तथा इन्सेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू व कालाजार जैसे संचारी रोगों का संक्रमण रोकने के लिए 10 से 12 जुलाई तक स्वच्छता अभियान चलाने तथा शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक सरकारी दफ्तरों, शहरी व ग्रामीण हाटों, बाजारों व गल्ला मंडियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सख्ती से बंद करने का एलान किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lockdown in up - फोटो : amar ujala
आवश्यक सेवाओं तथा रेल व हवाई सेवाओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। शुक्रवार सुबह से प्रदेश भर में स्वच्छता संबंधी मुहिम शुरू हो गई। शाम को बंदी संबंधी आदेश लागू होने से पहले सरकार की ओर से दो नए निर्देश जारी किए गए। पहला आदेश मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहरी क्षेत्रों में भी समस्त औद्योगिक कारखानों को खुले रखने की छूट दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें