फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद से 13 दिन में पैदल चल पूरा किया 1300 किमी. का सफर, बोले भूखे पेट धूप में यात्रा करना मजबूरी

Wed, 29 Apr 2020 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हैदराबाद से पैदल चलकर कानपुर पहुंचे मजदूर - फोटो : amar ujala
 हैदराबाद की आइसक्रीम फैक्टरी में काम करने वाले बिल्हौर के 10 मजदूरों के पास जब घर के लिए जोड़े गए रुपये भी खत्म हो गए तो उन्होंने घर लौटने में ही भलाई समझी। ऊपर से मकान मालिक  भी किराए के लिए दबाव बना रहा था।
 
विज्ञापन

2 of 5
बताया भूखे पेट कर रहे सफर - फोटो : amar ujala
ऐसे में ये मजदूर 17 अप्रैल को हैदराबाद से पैदल ही कानपुर के लिए निकल पड़े। जैसे-तैसे 13वें दिन बुधवार को शहर पहुंचे। कल्याणपुर पनकी रोड पर मिलने पर इन मजदूरों ने अपनी पीड़ा बताई।
विज्ञापन

3 of 5
काम नहीं मिला तो छोड़ना पड़ा शहर - फोटो : amar ujala
बताया कि रास्ते में कुछ ट्रक वालों ने सहारा दिया लेकिन लंबी दूरी पैदल ही तय करनी पड़ी। रास्ते में पुलिस व समाजसेवी संस्थाओं से कुछ मिला तो खा लिए, नहीं तो भूखे रहे। अब घर के पास पहुंचने पर सुकून मिला है।

 

4 of 5
चिलचिलाती धूप में किया सफर - फोटो : amar ujala
थक कर चूर हो चुके राकेश, करण लाल, दुर्गेश, अरविंद, अमित, रतन, अनुराग, नीलेश, कृष्णपाल, नेमीचंद्र ने बताया कि 22 मार्च से काम बंद होने से उनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोले घर पहुंचकर मिलेगा सुकून - फोटो : amar ujala
इनकी दुश्वारियां सुनने के बाद पास खड़े एक ठेले वाले ने इन सभी को दो-दो केले देकर घर के लिए रवाना किया। बता दें लॉकडाउन लागू होने के बाद से लगातार दूसरे राज्यों और जिलों से मजदूरों का आना जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें