फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का चौथा दिन: बाजारों में उमड़ी भीड़, देखें कानपुर सहित आसपास के जिलों का हाल

Sat, 28 Mar 2020 10:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
लॉकडाउन का चौथा दिन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चौथे दिन कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। राशन की दुकानों, सब्जी मंडी और पूजन सामग्री की दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए नजर आए। कुछ इलाकों में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ती नजर आई।
विज्ञापन

2 of 6
लॉकडाउन का चौथा दिन - फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता गल्ला मंडी में सुबह से ही फुटकर विक्रेताओं की लाइन लग गई। दुकानदार अपनी जरूरत का राशन साइकिल और बाइकों पर लाद कर ले गए।  इस दौरान इन्हें मास्क लगाने और सैनिटाइजर या साबुन के इस्तेमाल के बाद ही प्रवेश मिला।
विज्ञापन

3 of 6
लॉकडाउन का चौथा दिन - फोटो : अमर उजाला
वहीं घाटमपुर में परचून की दुकान पर निर्धारित से अधिक रेट पर सामान बेंचने के आरोप में पहला मुकदमा दर्ज किया गया। कानपुर के बर्रा क्षेत्र में जनरल मर्चेंट की दुकान में लोग दूर-दूर खड़े होकर सामान खरीदते हुए नजर आए। 

4 of 6
लॉकडाउन का चौथा दिन - फोटो : अमर उज-ाला
इटावा जिले में सुबह से ही बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। जरूरी सामान खरीदने के लिए सुबह भीड़ सडकों पर निकल आई। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं जालौन जिले के नगर पंचायत ऊमरी में सब्जी बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। यहां भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 6
लॉकडाउन का चौथा दिन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के सुभाष बाजार में सुबह लगी सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दुकानें बंद करा दीं। सब्जी मंडी में ज्यादातर नदियों के किनारे सब्जी पैदा करने वाले किसान हरी सब्जी लेकर आए थे। कुछ यही हाल फर्रुखाबाद, औरैया, उन्नाव, बांदा, महोबा आदि जिलों में भी नजर आया। यहां पर भी सुबह से ही दुकानों पर भीड़ नजर आई। हरदोई जिले में सिनेमा चौराहे पर मेडिकल स्टोर के बाहर लोगों की भीड़ दिखाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस ने युवकों को बनाया मुर्गा - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लखनऊ से लौटे 80 से अधिक छात्रों को शिवरामपुर में ठहरा कर प्रशासन ने मेडिकल चेकअप कराया। साथ ही उनके भोजन का इंतजाम कराने के बाद उन्हें मध्यप्रदेश के शहडोल रीवा जिले में भेजने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले युवकों को पुलिस ने मुर्गा बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें