फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कुत्ते की वजह से चिड़ियाघर में हाहाकार, खतरे में 'शेर' 'चीते' और 'तेंदुए'

Sat, 26 Jan 2019 06:34 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : ओ.पी. वाधवानी
कानपुर चिड़ियाघर में बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। गार्डों को चकमा दे जू में एक आवारा कुत्ता घुस गया है। जो शेर, चीते और तेंदुए के लिए खतरनाक है क्योंकि कुत्तों के जरिए इन जानवरों को जानलेवा बीमारी कैनाइन डिस्टेम्पर हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : ओ.पी. वाधवानी
2013 में आवारा कुत्तों ने जू के भीतर 31 काले हिरनों को नोंच-नोंच कर मार डाला था। एक बार फिर कुत्ता घुसने से पूरे चिड़ियाघर में हड़कंप मचा हुआ है। स्टाफ कुत्ते को ढूंढने की प्रयास कर रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : ओ.पी. वाधवानी
जू स्टाफ पिछले तीन से चार दिनों से कुत्ते को ढूंढने की कोशिश कर रहा है। एक दो बार कुत्ता दिखा, जिसका लाठी डंडे लेकर पीछा किया गया लेकिन वह मिला नहीं है।

4 of 5
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
जू-कीपर और दूसरे कर्मचारियों को सीसीटीवी में कुत्ता एक बार दिखा। जिसके बाद उसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : ओ.पी. वाधवानी
आवारा कुत्ता गेट के सामने से ही आया होगा, इससे वहां तैनात गार्डों की साफ लापरवाही सामने आ रही है। इस मामले पर जानकारी के जू निदेशक के के सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और बाद में उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें