फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर और बुंदेलखंड में 'बारिश बनी राहत' तो 'बिजली बनी आफत', सात की मौत और 9 को लगा तेज झटका  

Thu, 12 Jul 2018 04:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
28 मिलीमीटर रिकार्ड की गई बारिश, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट
कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग झुलस गए। उन्नाव में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। फर्रुखाबाद में टिकट वितरण और ट्रेन संचालन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
अगले दो दिनों तक इसी तरह का रहेगा मौसम
उन्नाव में बारिश के कारण करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।  बुंदेलखंड और कानपुर के आसपास के जिलों में आखिर मौसम मेहरबान हो गया। चित्रकूटधाम मंडल में दोपहर बाद कुछ देर तेज और फिर देर रात तक रिमझिम बारिश होते रही। दोपहर तक चित्रकूट में 11 व बांदा, हमीरपुर में 9-9 और महोबा में 8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इससे पारा तीन डिग्री कम होकर 38 डिग्री पर पहुंच गया। हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में बिजली गिरने से खेत मेें चर रही एक भैंस मर गई जबकि चार लोगों को झटका लगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
इससे पहले बारिश वाले बादल बनने के बावजूद बरसात नहीं हो पा रही थी।
बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के पौंडरा गांव में भी धान की बेड़ लगा रहीं दो महिलाएं झुलस गईं।  उरई शहर मेें तेज और गांवों मेें हल्की बारिश हुई। महोबा में खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम बहिंगा में बकरियां चरा रहे बहिंगा निवासी रामसजीवन 45 पुत्र शिवराम की बिजली गिरने से जान चली गई। 
 

4 of 5
अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।
कन्नौज भी करीब साढ़े चार घंटे झमाझम बारिश हुई। तालग्राम थानाक्षेत्र के खानपुर गांव में बिजली गिरने से कक्षा पांच के छात्र अमन की मौत हो गई जबकि पोल के स्टे वायर में करंट उतरने से 12 वर्षीय गोलू की जान गई। जलभराव से परेशान लोगों प्रदर्शन किया। फर्रुखाबाद में देर रात से दोपहर बाद तक बारिश का सिलसिला चला। कमालगंज में रेलवे स्टेशन के पास बिजली गिरने से मकान का छज्जा टूटने के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। रेलवे स्टेशन के उपकरण खराब होने से कंप्यूटराइज टिकटों का वितरण नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश में भी इजाफा होने की बात कही जा रही है
करीब 10 मिनट तक ट्रेन भी स्टेशन पर खड़ी रही। हरदोई के माधौगंज में मकान में बिजली गिरने से बारिश में नहा रहीं दो बच्चियां ममता और रुचि बाल बाल बचीं लेकिन घर में करंट दौड़ने से वायरिंग और उपकरण फुंक गए। उन्नाव में करीब दो घंटे बारिश हुई। बारिश में 11 हजार लाइन में ब्रेकडाउन आने से कब्बाखेड़ा और सिटी पावर हाउस बंद हो गए। इससे करीब 4 घंटे आपूर्ति बाधित रही। फतेहपुर जिले के थरियांव क्षेत्र में बिजली गिरने से खेत गई विमला (35)पत्नी अमृत लोधी की मौत हो गई। इटावा और औरैया में मामूली बारिश हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें