फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कम्प

Mon, 15 Jan 2018 08:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
इटावा सफारी पार्क में एक तेंदुए के घुस जाने से हड़कम्प मच गया है। तेंदुए के घुसने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। शनिवार को तेंदुए ने एक नीलगाय को भी मार डाला ज‌िसके बाद तेंदुए का खाैफ अाैर बड़ गया है। उसे ढूंढने के ल‌िए सीसीटीवी के जर‌िए न‌िगरानी की जा रही है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

पार्क में एक तेंदुए के घुस जाने से इन दिनों दहशत का माहौल

2 of 6
डेमो पिक
इटावा सफारी पार्क में एक तेंदुए के घुस जाने से इन दिनों दहशत का माहौल है। पग मार्क व नीलगाय को मारने के तौर तरीकों के आधार पर तेंदुए की पुष्टि होते ही सफारी प्रशासन चौकन्ना हो गया। सफारी की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई। तीन स्थायी और दो सचल दल गठित कर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी गई है। 
 
विज्ञापन

बफर क्षेत्र में लगाए गए कैमरों में अभी तक किसी तेंदुए की फोटो नहीं आई

3 of 6
डेमो पिक
सफारी पार्क के डायरेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि बफर क्षेत्र में लगाए गए कैमरों में अभी तक किसी तेंदुए की फोटो नहीं आई है लेकिन पग मार्क से तेंदुए की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सफारी पार्क के बाहर फिशर फारेस्ट व नजदीकी जुहाना ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ होने की सूचना मिली है।
 

अज्ञात जानवर के पद चिह्न पाए गए

4 of 6
डेमो पिक
शनिवार सुबह कर्मचारियों ने नीलगाय का शव मिलने की सूचना दी तो बफर (ब्रीडिंग) क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड चेक किया गया। 10 जनवरी को सफारी पार्क के हिरन सफारी क्षेत्र के अंदर किसी अज्ञात जानवर के पद चिह्न पाए गए। 11 जनवरी को हिरन सफारी के बाहर बफर रोड के किनारे और इटावा सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में फिर से जानवर के पद चिह्न पाए गए।
विज्ञापन

पहचान कराने के लिए संभावित स्थानों पर 10 पग मार्क इंप्रेशन पैड बनाया गया

5 of 6
डेमो पिक
पहचान कराने के लिए संभावित स्थानों पर 10 पग मार्क इंप्रेशन पैड बनाया गया। छह जोड़ी कैमरे लगाए गए। 12 जनवरी को जानवर के पद चिह्न मिलने पर प्लास्टर ऑफ पेरिस में कास्ट लिया गया। शनिवार को पद चिह्न और नीलगाय के मरने के तरीके के अध्ययन से स्पष्ट हुआ कि तेंदुआ ही है। 
​
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुआ बाहरी क्षेत्र से सफारी पार्क में घुस आया है

6 of 6
डेमो पिक
डायरेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि तेंदुआ बाहरी क्षेत्र से सफारी पार्क में घुस आया है। प्रमुख वन संरक्षक की अनुमति से सफारी के बफर क्षेत्र में टावर नंबर दो पर एक पिंजड़ा लगा दिया गया है। बाउंड्री के मध्य दो कैंप साइट स्थापित कर कर्मचारियों को तैनात किया है। एंटीलोप सफारी क्षेत्र में कई जगह प्वाइंट बनाकर कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें