उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में जिले की सीमा से सटे बरौंधा जंगल में बुधवार की शाम नीम के पेड़ पर टहनियों में एक तेंदुआ फंस गया। दहाड़ सुनकर मौके पर पहुंचे आशंकित ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। करीब तीन घंटे रेस्क्यू चला।
विज्ञापन
2 of 5
तीन घंटे चला रेस्क्यू
- फोटो : amar ujala
बाद में सतना से आए वनकर्मियों ने घंटे भर प्रयास के बाद उसे सकुशल उतारकर जाल में फंसा लिया। इसके बाद दूर जंगल में ले जाकर उसे छोड़ दिया गया। मानिकपुर रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र से सटे मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित बरौंधा वन क्षेत्र में एक तेंदुआ किसी वजह से नीम के पेड़ पर फंस गया।
विज्ञापन
3 of 5
दहाड़ा तो ग्रामीणों में फैली दहशत
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के मुताबिक, शायद वह किसी जानवर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा होगा तभी फंस गया। तेंदुए का आधा शरीर पेड़ की टहनियों में फंसा था। छटपटाते हुए वह दहाड़ रहा था।
4 of 5
रेस्क्यू करने वाली वन विभाग की टीम
- फोटो : amar ujala
यह सुनकर आसपास की बस्ती के लोग मवेशियों या अन्य किसी के शिकार की आशंका पर हथियार लेकर जंगल पहुंच गए। उसकी हालत देखकर वनकर्मियों को सूचना दी गई।
पेड़ की टहनियों में फस गया था तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
बरौंधा वन क्षेत्र के रेंजर दिग्विजय सिंह व बरौंधा थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र पूरी फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन वे तेंदुए को वहां से न निकाल सके। इसके बाद सतना वन विभाग की रेस्क्यू टीम आई। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद उसे पेड़ से नाचे उतारकर जाल में फंसा लिया गया। बरौंधा वन क्षेत्र के रेंजर ने बताया कि तेंदुआ को दूर जंगल में छोड़ दिया गया है।