उन्नाव के बांगरमऊ में पिपरमिंट व्यापारी और संन्यासी की हत्या में जेल भेजे गए हिंदू युवा वाहिनी का बांगरमऊ नगर प्रभारी सोशल मीडिया के जरिए अवैध असलहों की बिक्री करता था। रविवार को सोशल मीडिया पर फेसबुक अकाउंट का स्क्रीन शॉट वायरल हुआ है। जिसमें हत्यारोपी द्वारा अवैध रिवाल्वर और पिस्टल की फोटो डालकर उनके रेट भी तय किए गए हैं। दोस्तों ने कमेंट में असलहे खरीदने संबंधित कई कमेंट भी किए हैं। सोशल मीडिया पर यह स्कीन शॉट वायरल होने के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर निगरानी का दावा करने वाली पुलिस की पोल खुलकर सामने आई है। एसपी ने जांच करा कार्रवाई की मांग की है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में 12 मई को पिपरमिंट व्यापारी सतीश व 9 माह पहले संन्यासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
2 of 5
बेचने के लिए लगाई गई रिवाल्वर और पिस्टल
- फोटो : amar ujala
खुलासे में लगी स्वाट टीम ने हिंदू युवा वाहिनी के बांगरमऊ नगर अध्यक्ष कीर्तिमान गुप्ता समेत तीन को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। कीर्तिमान ने लूट के इरादे से व्यापारी की हत्या की बात कबूल की थी। साथ ही उसने 9 माह पहले संन्यासी की हत्या करने की बात भी स्वीकार की थी।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने कीर्तिमान समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। उस वक्त भी पुलिस ने कीर्तिमान द्वारा अवैध असलहों की बिक्री किए जाने का राजफाश किया था, हालांकि कोई प्रमाण न मिलने पर उस पर असलहा बिक्री की कोई धारा नहीं लगी थी। खुलासा होने के बाद कीर्तिमान को उसके पद से निष्कासित कर दिया गया था।
4 of 5
बेचने के लिए लगी थी गोलियाें और पिस्टल की फोटो
- फोटो : amar ujala
रविवार को सोशल मीडिया पर कीर्तिमान से जुड़ा एक स्क्रीन शॉट व अवैध असलहों की तस्वीर वायरल हुई। स्क्रीन शॉट फेसबुक का था। जिसमें कीर्तिमान असलहों के रेट तय कर कमेंट करने वालों से खरीदने की बात कह रहा है।
यह फेसबुक अकाउंट किसके नाम का है, इसकी पुष्टि तो नहीं हो पाई पर जिस तरह के कमेंट का स्क्रीन शॉट वायरल हुए हैं, उससे साफ है कि कीर्तिमान का असलहा तस्करी से पुराना नाता है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जांच करा कार्रवाई की जाएगी।