फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कई शहरों में दो दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना, विभाग की ये चेतावनी जरूर पढ़ लें

Wed, 17 Apr 2019 06:15 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
मौसम - फोटो : अमर उजाला
भूमध्य सागर से उठी हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम काफी सुहावना हो गया है। यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दो दिनों से यूपी के कई शहरों में आसमान में बदली छाई हुई है और साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है।
विज्ञापन

2 of 9
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जिलों में एक बार फिर आसमान में बदली छाने और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
मौसम - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

4 of 9
मौसम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह से ही कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में आसमान में बदली छाई रही। साथ ही कई जगहों पर स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी भी हुई। हवाओं की गति 11.0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंकी गयी।
विज्ञापन

5 of 9
मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार जलवायु परिवर्तन की प्रक्रिया में पिछले कुछ वर्षों से तेजी आई है। इस वर्ष इसमें और भी इजाफा हुआ है। इसी वजह से तापमान में अचानक से परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
मौसम - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल महीने में ही कई बार पारा 40 के ऊपर गया तो कई बार 35 के नीचे आ गया। मौसम विज्ञानी नौशाद खान के अनुसार मौसम में यह बदलाव अभी आगे भी देखने को मिलेगा। चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक मौसम में हुए इस परिवर्तन ने लोगों को काफी राहत दी है।
विज्ञापन

7 of 9
मौसम - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ का यह असर भूमध्य सागर से उठी हवाओं के जरिए कैस्पियन और काला सागर से नमी लेते हुए मरुस्थलीय इलाके पाकिस्तान और राजस्थान पहुंचा। जहां पर हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र होने की वजह से यह बारिश और आंधी में बदल गया।

8 of 9
मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी यूपी और मध्य यूपी में यह अपना प्रभाव दिखा रहा है। गुरुवार को इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। 
विज्ञापन

9 of 9
मौसम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को तापमान
अधिकतम- 27.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 18.4 डिग्री सेल्सियस

सापेक्ष आर्द्रता
अधिकतम- 79 प्रतिशत
न्यूनतम- 73 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें