फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के लिए तैयार हो रही जमीन, शिवपाल फैंस एसोसिएशन ने पकड़ी तेजी

Wed, 05 Sep 2018 08:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा के बाद शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन ने तेजी पकड़ ली है। फैंस एसोसिएशन मोर्चा के लिए जमीन तैयार कर रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि अभी तक 60 जिला इकाइयों का गठन हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शिवपाल सिंह यादव
इसके साथ ही प्रदेश को तीन जोन में बांटकर प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद शिवपाल सिंह यादव के पुत्र और प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष आदित्य सिंह यादव ने यहां एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में कार्यों की समीक्षा की थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल सिंह यादव
समीक्षा के बाद एसोसिएशन की गतिविधियों में गति आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष चौबे ने बताया कि प्रदेश को पूर्वी, मध्य और पश्चिमी जोन में बांटा गया है। पश्चिमी जोन बड़ा होने के कारण तीन प्रभारी बनाए गए हैं।

 

4 of 5
शिवपाल सिंह यादव
मध्य जोन का प्रभारी शिवमोहन सिंह चंदेल को बनाया गया है। पूर्वी जोन का प्रभारी दीपू त्रिपाठी और पश्चिमी जोन का प्रभारी अमन यदुवंशी, पियूष चौहान और सुनील को बनाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल सिंह यादव
इसके साथ ही एसोसिएशन ने प्रत्येक जिला इकाई को कार्ययोजना बता दी है। इकाइयों से जनता के बीच जाकर विभिन्न समस्याओं को लेकर और युवाओं को जोड़ने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें