फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Yadav Wedding: सीएम योगी को न्योता, कब है चाइनामैन गेंदबाज की शादी और रिसेप्शन; कहां रहती हैं दुल्हन?

Tue, 10 Mar 2026 01:56 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य कुलदीप यादव जल्द ही नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। 14 मार्च को मसूरी में वह मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे जबकि 17 मार्च को लखनऊ के एक होटल में रिसेप्शन होगा।
विज्ञापन
1 of 8
कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे 14 मार्च को मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इस शुभ अवसर के उपलक्ष्य में 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में संपन्न होंगी, जिसके बाद 14 मार्च को मसूरी के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में दोनों परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में विवाह संपन्न होगा। यह कार्यक्रम दोनों परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2 of 8
कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया
पारिवारिक निमंत्रण और सगाई
शादी की तैयारियों के बीच, कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया। यह मुलाकात आठ मार्च को हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 8
कुलदीप और वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल चार जून को लखनऊ के एक होटल में संपन्न हुई थी। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। 

 

4 of 8
कुलदीप और वंशिका - फोटो : Instagram
यह शादी नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और टी-20 विश्वकप में कुलदीप के चयन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया।

 
विज्ञापन

5 of 8
कुलदीप-वंशिका - फोटो : Instagram
मेहमानों की सूची और आयोजन
शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और भारतीय टीम के वर्तमान तथा पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
कुलदीप और वंशिका की सगाई में पहुंची सपा सांसद प्रिया सरोज - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 17 मार्च को लखनऊ में होने वाले रिसेप्शन में बीसीसीआई, यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) और विभिन्न शहरों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है। यह आयोजन कुलदीप के पेशेवर जीवन के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत जीवन की एक महत्वपूर्ण कड़ी को भी दर्शाता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
वर-वधू का परिचय
कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त वंशिका, जो ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत हैं। करीबी मित्र ने बताया कि सेंट मैरी से 2017 में वंशिका ने 12वीं पास की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। कुलदीप यादव और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों अब शादी करेंगे।
 
विज्ञापन

8 of 8
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) में कार्यरत हैं। यह विवाह दो परिवारों के मिलन का प्रतीक है और क्रिकेट जगत में इस खबर को लेकर उत्साह का माहौल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें