फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप यादव का वर्ल्ड कप क्रिकेट टीम में हुआ चयन, विश्वकप खेलने वाला कानपुर का पहला खिलाड़ी

Tue, 16 Apr 2019 02:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेटर कुलदीप यादव
भारतीय विश्वकप क्रिकेट टीम में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने जगह बनाकर न सिर्फ कानपुर शहर का नाम रोशन किया है। बल्कि प्रदेश का नाम भी गौरवांवित किया है। यह पहला अवसर होगा जब शहर का कोई खिलाड़ी विश्वकप क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। अब तक शहर से एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल शर्मा है जो भारतीय टीम में तो खेले है लेकिन विश्वकप क्रिकेट में खेलने वाला कुलदीप पहला खिलाड़ी होगा। 

 
विज्ञापन

2 of 6
क्रिकेटर कुलदीप यादव
बताते चलें कि  विश्वकप क्रिकेट के लिए सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हुई। कुलदीप यादव का चयन क्रिकेट के तीनों प्रारूप टेस्ट, एकदिवसीय व टी-20 के प्रदर्शन को देखते हुए हुआ है। पिछली बार कुलदीप विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम कैंप में तो शामिल थे पर अंतिम 15 में जगह नहीं बना सके थे। इसका उनका काफी मलाल भी था। पर पिछले दो सालों में कुलदीप भारतीय टीम से जुड़े हुए है।

 
विज्ञापन

3 of 6
गेंदबाज कुलदीप यादव
उन्होंने न सिर्फ विकेट लिए बल्कि कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी का दिल भी जीता है। पिछले साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ धौनी के टिप्स उनके लिए संजीवनी बने थे। तब न सिर्फ कुलदीप ने विकेट झटके बल्कि भारतीय टीम के जीत में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। इसी की नतीजा आज कुलदीप के सामने आया है। 

 

4 of 6
`कुलदीप यादव
उधर, जैसे ही कुलदीप यादव का नाम भारतीय विश्वकप क्रिकेट टीम में दिखा तो कुलदीप के घरेलू मैदान रोवर्स ग्राउंड पर खिलाड़ियों का उत्साह देखने काबिल रहा। कोच कपिल पांडे को खिलाड़ियों ने मिठाई खिलाई और उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। कोच कपिल पांडेय ने कहा कि कुलदीप का भारतीय विश्वकप टीम में चयन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। कुलदीप के लिए जो सपना देखा था वोे पूरा होता दिख रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कुलदीप यादव
ग्राउंड में साथी खिलाड़ी अनिल राय, रवींद्र राय, अनमोल, शिवम दीक्षित, फैज अहमद, सुंदरम दीक्षित ने कुलदीप के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उधर, लाल बंगला स्थित कुलदीप के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ रही। पिता श्रीराम सिंह और माता ऊषा यादव को लोगों ने बधाई दी। कहा कि लाल ने नाम रोशन कर दिया। कुलदीप यादव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ हैट्रिक मार कर गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
वर्ष 2016 में पहले टेस्ट मैच में कुलदीप यादव ने आस्ट्रेलिया की धरती पर चार विकेट लिए थे। इसके बाद दुबई में एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब जीता। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 15 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब जीता। इसके बाद आस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट सीरीज में छह विकेट झटके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें