फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की मांग का सिंदूर नहीं मिटाया तो जहर देकर मारने का हुआ प्रयास, जानिए कैसे आम इंसान बना डकैत

Sun, 24 Feb 2019 02:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो
‘अमर उजाला’ बागी बोलता है संवाद कार्यक्रम में शनिवार को चंबल के बागियों संग फिल्म सोनचिड़िया के बागियों की दिलचस्प मुठभेड़ हुई तो बागियाें ने अपना दिल खोलकर रख दिया। इस दौरान सोनचिड़िया फिल्म के मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी और निर्देशक अभिषेक चौबे ने फिल्म से जुड़ी कई बातें साझा कीं।

 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो
बेहमई, भिंड सहित कई बड़े कांड को अंजाम दे चुके लाखन सिंह बघेल ने बताया कि वह ललितपुर पत्थर उद्योग में नौकरी करते थे। गांव के कुछ दबंगों से उनका जमीन को लेकर विवाद था। दबंगों ने उनपर झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवा। पुलिस, नेताओं सबके सामने गुहार लगाई लेकिन किसी ने मदद नहीं की। जमानत पर जेल से छूटे तो फिर से विरोधियों ने साजिश रचना शुरू कर दी। फिर उन्होंने बीहड़ का रास्ता अपना लिया।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो
बंदूक उठा ली और गैंग बना लिया। उनके समाज की एक लड़की ने ठाकुर लड़के से शादी कर थी। पंचायत ने लड़की का सिंदूर मिटाने के लिए कहा लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। फिर ठाकुरों ने मुझे और मेरे गैंग को जहर देकर मारने की कोशिश की। बचने के बाद मैंने 11 ठाकुरों को मार गिराया। फूलन देवी की मदद के लिए बेहमई कांड को अंजाम दिया। इसके बाद से एक के बाद एक, हर उस शख्स को मारते गए जो गरीब और शोषित लोगों को परेशान करता था।
 
 

4 of 7
डेमो
सरकार की नजरों में हम डाकू थे लेकिन लोगों की नजरों में अच्छे इंसान। सरकार ने मुझपर एक लाख 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। 1982 में मैंने आत्मसमर्पण कर दिया। जेल हुई और कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी। प्रधानमंत्री ने फांसी की सजा माफ कराते हुए मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। अब वह अपने परिवार संग खुश हैं। बेटा खेती-किसानी करके परिवार चलाता है और मैं समाजसेवा करता हूं। 
 
 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 70 हजार रुपये के इनामी डाकू रहे चित्रकूट के दीपक पटेल ने बताया कि उनके बड़े भाई अंबिका प्रसाद पटेल उर्फ ठोकिया डाकू थे। भाई के डाकू होने की वजह से पुलिस अक्सर घर पर दबिश देती थी और घरवालों को परेशान करती थी। पिता रामस्वरूप पटेल ने खराब माहौल से मुझे दूर रखने के लिए सात वर्ष की उम्र में ही मुझे रायबरेली रिश्तेदारों के यहां भेज दिया।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो
मैं रोज स्कूल जाता था। 13 साल की उम्र में पुलिस अचानक मेरे स्कूल पहुंच गई और मुझे उठा लिया। करीब छह माह तक अपने कब्जे में रखा। मैं किसी तरह उनके कब्जे से भाग निकला। इस बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने मुझे डाकू घोषित करते हुए 70 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो
मुझे बड़ा डाकू बताया जाने लगा। पुलिस के डर से मैं इधर-उधर भागता फिरता। 2008 में मेरे भाई को पुलिस ने चित्रकूट में मुठभेड़ में मार गिराया। इसके बाद मेरे ऊपर से कुछ दबाव कम हुआ। 2009 में मैंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अब खेती-किसानी करके अपनी जिंदगी का गुजारा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें