राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर दौरे के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनों को देख यादें ताजा कर कभी भावुक हुए तो कभी मुस्कुराए। इस दौरान वह पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरचंद्र गुप्त को श्रद्घांजलि देने के लिए तिलक नगर स्थित उनके आवास पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 4
दिवंगत नेता ईश्वरचंद्र को श्रृद्धांजलि देते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्हें ईश्वरचंद्र की कुर्सी पर बैठने के लिए बोला गयालेकिन उन्होंने बैठने से मना कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
दिवंगत नेता ईश्वरचंद्र को श्रृद्धांजलि देते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
बेटे विनीत चंद्र गुप्ता के काफी अनुरोध करने पर राष्ट्रपति ईश्वरचंद्र की कुर्सी पर बैठे। फिर परिवार के सदस्यों के साथ नाश्ता किया। उन्होंने कहा कि गुप्त जी अनुशासित और निष्ठावान व्यक्ति थे। पद पर रहने के बाद भी अपने काम निष्ठा के साथ करते थे। वे दूसरों के लिए नजीर थे। उनसे 15 सितंबर 2017 को शहर आगमन पर मुलाकात हुई थी तब कुछ अस्वस्थ थे। उनके साथ बहुत यादें जुड़ी हुई हैं।
दिवंगत नेता ईश्वरचंद्र को श्रृद्धांजलि देते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने यहां 35 मिनट बिताए। ईश्वरचंद्र गुप्त संघ चालक, संभाग संघ चालक, प्रांत संघ चालक रहे थे। वेे 1992 से 1998 तक राज्यसभा सांसद रहे। इस मौके पर परिवार के विनीत चंद्र गुप्ता, प्रेमचंद्र गुप्ता, कैलाश गुप्ता मौजूद रहे।