फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इन 10 दर्शनीय स्थलों पर इस साल भी लगा है 'आस्था का सैलाब' 

Tue, 02 Jan 2018 09:02 AM IST
शिखा पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 11
उत्तर प्रदेश के दर्शनीय स्थल
नया वर्ष शुरू होने की खुशी में जहां लोग मौज-मस्ती कर रहे हैं वहीं इन धार्मिक स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठा हो रही है। हम आपको बताने जा रहे हैं यूपी के 10 बड़े दर्शनीय स्थलों के बारे में जहां न्यू ईयर पर हर साल इसी तरह आस्था का सैलाब उमड़ता है।
विज्ञापन

2 of 11
कानपुर का मशहूर जेके मंद‌िर
कानपुर- इस शहर में पर्यटन के लिहाज से ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं जहां नए वर्ष के मौके पर लोगों की खासी भीड़ इकट्ठा होती है। बिठूर, जे.के मंदिर, इस्कॉन मंदिर, परमट आनंदेश्वर मंदिर, जैन ग्लास मंदिर। 
 
विज्ञापन

3 of 11
च‌ित्रकूट
चित्रकूट- हरे-भरे वन श्रेणियों के बीच चित्रकूट में ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जो पवित्रता के लिए युुगों से सुविख्यात हैं। यहां कामदगिरी, भरत मिलाप- चरण पादुका, स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी, भरत कूप, गणेश बाग, देवड़गना, हनुमान धारा आदि धार्मिक स्थल हैं। 
 

4 of 11
फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर- यहां फतेहपुर सीकरी, जोधा बाई महल, बीरबल का महल, महान मस्जिद, जामा मस्जिद, बुलंद दरवाजा, पांच महल, अनूप तालाब आदि प्रमुख दर्शन स्थल हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 11
मथुरा
मथुरा- मथुरा एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहां प्रेम मंदिर वृंदावन, जामा मस्जिद, शाही मस्जिद ईदगाह, दोला मोला घाट, मथुरा संग्रहालय, कृष्ण जन्म भूमि, इस्कॉन मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, जय गुरुदेव मंदिर। 
 
विज्ञापन

6 of 11
अयोध्या
अयोध्या- तीर्थ स्थलों में अयोध्या शीर्ष पर है। यहां हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राजा दशरथजी का महल, श्रीराम जन्मस्थान, दंतधावन कुंड, श्रीराम मंदिर कार्यशला, सरयू नदी, दिगंबर जैन मंदिर, ऋषभदेव की भव्य प्रतिमा आदि। 
 
विज्ञापन

7 of 11
वृंदावन
वृंदावन- यहां बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर, श्रीनृसिंह मंदिर, सेवा कुंज, राधा दामोदर मंदिर, राधा रमण मंदिर, श्रीराधा श्याम सुंदर मंदिर, श्री रंगनाथ जी मंदिर, शाह जी का मंदिर, गोपेश्वर महादेव आदि धार्मिक पर्यटन स्थल हैं। 
 

8 of 11
इलाहाबाद
इलाहाबाद- इलाहाबाद में ऐसे कई दर्शन स्थल हैं जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इलाहाबाद किला, संगम, स्वराज भवन, आनंद भवन, हनुमान मंदिर, खुसरौ बाग, शिवकुटी, मिंटो पार्क, इलाहाबाद म्यूजियम, भारद्वाज आश्रम आदि। 
 

9 of 11
बनारस
बनारस- बनारस को धर्म नगरी भी कहा जाता है। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, साक्षी गणेश मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, लोलार्क कुंड, दुर्गा कुंड, केदारेश्वर मंदिर आदि प्रमुख हैं। 
 

10 of 11
सरनाथ
सारनाथ- यहां भगवान बुद्ध का मंदिर, धमेक स्तूप, अशोक का चर्तुमुख सिंह स्तम्भ, जैन मंदिर, चीनी मंदिर, नवीन विहार, चौखंडी स्तूप आदि। 
 
विज्ञापन

11 of 11
मेरठ
मेरठ- यहां पांडव किला, शहीद स्मारक, शाहपीर मकबरा, हस्तिनापुर तीर्थ, जैन श्वेतांबर मंदिर, रोमन कैथोलिक चर्च, सूरज कुंड, जामा  मस्जिद, द्रोपदी की रसोई, हस्तिनापुर अभयारण्य आदि। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें