फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वा भाइयाें का अपहरणः पुलिस अबतक नहीं लगा सकी कोई सुराग, दुआओं का दौर जारी

Thu, 14 Feb 2019 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के रामघाट निवासी तेल उद्यमी के अपहृत जुड़वा पुत्रों का पुलिस कुछ भी सुराग नहीं लगा सकी है। घटना के 55 घंटे बीत चुके हैं पुलिस अधिकारियों के सभी आश्वासन समाप्त हो गए हैं। क्षेत्र पुलिस छावनी बना है। एसटीएफ गुप्तचर एजेंसी से लेकर यूपी-एमपी के साढ़े पांच सौ पुलिस कर्मियों की चहलकदमी फिलहाल निरर्थक साबित हो रही है। अपहृतों के परिजनों का बुरा हाल है सिर्फ उनके घर में सांत्वना देने का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के निदेशक डॉ.बीके जैन गुरुवार को पीड़ित परिजनों से मिलने उनके घर गए और अपहृतों का सुराग देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। संबधित स्कूल में रविवार तक अवकाश घोषित कर दिया गया है और 15 फरवरी से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।  

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
अपहरण मामले का खुलासा कराने के लिए एडीजी गाजीराम मीणा, आईजी रींवा उमेश जोगा, आईजी चंचलशेखर, डीआईजी अविनाश शर्मा, एसपी संतोष गौर व अपरएसपी गौतम सोलंकी के अलावा चित्रकूट एसपी मनोज झा ने अपर एसपी बलवंत चौधरी के साथ जिले की सीमा क्षेत्र के जंगलों में अपहरणकर्ताओं की तलाश की लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। मप्र पुलिस ने अपहृतों का सुराग देने वालों को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। गुरुवार को लखनऊ, जबलपुर से पहुंची एसटीएफ व गुप्तचर एजेंसी ने भी मोर्चा संभाला लेकिन सफलता दूर नजर आती है। बारिश व सर्द हवाओं के कारण भी पुलिस को कांबिंग व संदिग्ध स्थानों तक पहुंचने में परेशानी हुई।  

 

4 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
आईजी चंचलशेखर ने बताया कि पुलिस कई संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। जिसमें कई महत्वपूर्ण तथ्य निकलकर सामने आ रहे हैं। अभी तो लगता है कि डकैतों के नाम पर किसी व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा वाले या पुरानी रंजिश रखने वालों ने शातिराना अंदाज में पेशेवर लोगों से मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सभी तथ्यों को लेकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
अपहृत श्रेयांस व प्रियांश पुत्रगण बृजेश रावत के घर सदगुरु पब्लिक जानकीकुंड के निदेशक डॉ.बीके जैन गुरुवार को पीड़ितों से मिले और घटना पर दु:ख जताया। कहा कि यह हमारे प्रबंधन की भी भारी चूक है। अपहृतों का सुराग देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सानू गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर अपहरण के खुलासा कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें