फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 को खग्रास चंद्र ग्रहणः 'बदल जाएगी किस्मत' लेकिन ध्यान रखें इन बातों का

Wed, 31 Jan 2018 05:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
चंद्र ग्रहण
इस बार माघी पूर्णिमा 31 जनवरी को है। इसी दिन शाम 5.18 बजे खग्रास चंद्र ग्रहण प्रारंभ होगा, यह रात 8.41 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा।  आस्ट्रेलिया, जापान, एशिया, रूस आदि देशों में भी ग्रहण दिखाई देगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेस के संस्थापक पंडित केए दुबे ‘पद्मेश’ ने बताया कि खग्रास चंद्र ग्रहण असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड आदि में शाम 5:18 से ग्रहण का असर शुरू होगा। रात 8:41 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। कानपुर में शाम 5:22 बजे से ग्रहण का असर प्रारंभ होगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
रात 8:41 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। सूतक सुबह 8:18 बजे से लग जाएगा। वृद्धों, रोगियों और शिशुओं के लिए दोपहर 11:18 बजे के बाद ही ग्रहण का सूतक माना जाएगा। पंडित विधुशेखर पांडेय का कहना है कि ग्रहण के बाद लोगों की जिंदगी में अनेक परिवर्तन होंगे। ग्रहण के समय मूर्ति को स्पर्श न करें। गर्भवती महिलाएं ग्रहण न देखें। 
 

राशियों पर प्रभाव

4 of 7
डेमो पिक
मेष-पारिवारिक तनाव हो सकता है। वस्त्र और अन्न दान करना चाहिए।
वृष-धन का लाभ होगा। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। फल दान करें
मिथुन- पारिवारिक सुख मिलेगा। धार्मिक पुस्तकों को पढ़ना चाहिए।
 
विज्ञापन

राशियों पर प्रभाव

5 of 7
डेमो पिक
कर्क- तनाव हो सकता है। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। 
सिंह- आर्थिक हानि हो सकती है। हनुमानजी की उपासना करें। 
कन्या-सुखद समाचार मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। गायों का हरा चारा खिलाएं
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
तुला- जीवन सुखमय होगा। शारीरिक और मानसिक बल में वृद्धि। वस्त्र दान करें
वृश्चिक- सम्मान के प्रति सचेत रहें। अन्न और वस्त्र दान करें।
धनु-व्यर्थ की परेशानी मिलेगी। फल और वस्त्र दान करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
मकर-दांपत्य जीवन प्रभावित करेगा। माता पार्वती की उपासना करें। 
कुंभ- विरोधी परास्त होगें और आर्थिक समृद्धि होगी। ऊनी वस्त्र दान करें
मीन- व्यर्थ की चिताएं। परिवार में उपयोग होने वाली वस्तुओं को दान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें