फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के चरित्र पर भाजपा का ये आरोप, '100 में 60 हमारा बाकी में बंटवारा' का दिया नारा

Mon, 24 Dec 2018 08:55 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुआ-भतीजे की सरकारों ने जितना काम नहीं किया उससे ज्यादा काम भाजपा की प्रदेश सरकार ने दो साल में किया है। उन्होंने कहा विपक्षी कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में कोई कार्य नहीं किया, तो फिर मोदी से लड़ने के लिए गठबंधन की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा अगर नरेंद्र मोदी ने कोई काम नहीं किया तो 2014 की तरह विपक्षी भी अलग-अलग लड़ें। उन्होंने कहा जनता भाजपा के साथ है। 100 में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है का नारा भी दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठा दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सवायजपुर में लगभग 105 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कांग्रेस का चरित्र निर्मल नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वह झूठ, फरेब का सहारा लेती है। झूठ बोलती है और अपने लाभ के लिए लोगों को गलत ढंग से फंसाती है।

4 of 5
केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के कारनामों से नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को निजात दिलाई है। इसलिए कांग्रेस बौखलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)
उन्होंने कहा जनता हकीकत जानती है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव जैसी ही ऐतिहासिक जीत 2019 में भी भाजपा को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें