फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद बोले अभी उप चुनाव भी जीतना है, लोकसभा में मिली बड़ी जीत के बाद चुप न बैठे कार्यकर्ता

Thu, 13 Jun 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि लोकसभा में मिली बड़ी जीत के बाद कार्यकर्ताओं को चुप नहीं बैठना है। जिस जनता केभरोसे इतनी बड़ी जीत हासिल की है, उनकी समस्याएं दूर करने के लिए काम करते रहना है।

 
विज्ञापन

2 of 5
केशव मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सर्किट हाउस में लोकसभा जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने पहुंचे केशव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सही तरीके से पालन हो, इसकी मानीटरिंग हर कार्यकर्ता को करनी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांसद सत्यदेव पचौरी के साथ यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में भी जीत हासिल करनी है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से रुबरू होने पहुुंचे।

 

4 of 5
केशव मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना एवं सांसद सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने कहा कि कानपुर को आदर्श महानगर बनाने के लिए सभी को अपने-अपने स्तर से काम करना होगा। विभागीय कार्यों में लापरवाही पर कार्यकर्ताओं से उन्हें सूचित करने को कहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतीश महाना एवं डिप्टी सीएम केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
शाम को सीएम की लखनऊ में होने वाली बैठक की वजह से उन्हें पार्टी की समीक्षा बैठक किए बगैर ही वापस जाना पड़ा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सांसद सत्यदेव पचौरी सहित भाजपा विधायक, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें