फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना को महापुरुष बताने वाले बीजेपी के इस मंत्री के बयान पर केशव मौर्य ने कही ये बात

Fri, 04 May 2018 12:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में गुरुवार को जिला योजना समिति की बैठक के बाद विकास भवन में उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान का जनक मुहम्मद अली जिन्ना इस देश का दुश्मन था। डिप्टी सीएम ने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गए बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।




 
विज्ञापन

2 of 4
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बुधवार को आए आंधी-तूफान से किसानों के हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। जन सुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के फर्जी निस्तारण की रिपोर्ट लगाने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी। कानपुर का प्रदेश का अग्रणी शहर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। बड़े अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। भूमाफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।


 
विज्ञापन

3 of 4
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने कहा कि स्वराज ग्राम अभियान के तहत ग्रामीणों के घर तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। गड्ढामुक्त सड़क अभियान को तीन भागों में बांटा गया है। इसके तहत बिलकुल खराब हो चुकी सड़कों की मरम्मत, दूसरे में ज्यादा क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराना और तीसरा पैच वर्क कराना है। कांग्रेस, सपा और बसपा पर कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए अब गलत बयानबाजी करने लगे हैं। प्रदेश में योगी सरकार और केंद्र सरकार बेहतर ढंग से काम कर रही है।

 
विज्ञापन

4 of 4
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों ने श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के जिन्ना को महापुरुष कहने की बात पर सवाल किए। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि जिन्ना इस देश का दुश्मन था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें