फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में गरजे केशव, बोले- नकली बबुआ बनकर वो कब तक गठबंधन का साथ निभाएगा, सब होंगे धड़ाम

Thu, 18 Apr 2019 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव को गति देने महानगर कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव 2014 से बहुत अलग है। इस बार का नतीजा पहले से भी चौंकाने वाला होगा। क्योंकि इस चुनाव में कन्नौज, अमेठी, रायबरेली भी भाजपा के खाते में आने वाली है। डिंपल यादव, राहुल और सोनिया गांधी चुनाव में धराशायी होने वाले हैं। इसकी वजह यह है कि पिछली बार मोदी अकेले लड़ रहे थे, इस बार पूरा देश मोदी को चुनाव लड़ा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में उन्होंने बुधवार को महानगर से पार्टी प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी के लिए कहा कि यहां से भाजपा दो लाख मतों से भी ज्यादा जीत हासिल करेगी। केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक प्रत्याशी मोदी है। किसी भी प्रत्याशी को वोट देने का मतलब वह वोट मोदी को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। बोले, गठबंधन के नेता बौखलाकर जो भी मन में आ रहा, बोले जा रहे हैं।

4 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि जो पिता का नहीं हो सका वह नकली बबुआ बनकर कब तक गठबंधन का साथ निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
केशव प्रसाद ने कहा कि जो असली चाचा का नहीं हुआ वह नकली बुआ का कैसे होगा। इस मौके पर पचौरी ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें