पति की दीर्घायु के लिए गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। ज्योतिषियों की माने तो करवाचौथ की रात करीब 8:20 बजे चंद्रदेव रोहिणी नक्षत्र में उदित होंगे। ऐसा मौका 70 साल बाद आया है। मान्यता है कि रोहिणी चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी है।
विज्ञापन
2 of 5
करवा चौथ 2019
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषी डॉ.प्रीति अग्निहोत्री और ज्योतिषी स्वाती सक्सेना के मुताबिक इस बार काफी शुभ संयोग पड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
करवा चौथ 2019
- फोटो : अमर उजाला
70 साल बाद करवाचौथ की रात चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में उदित होने जा रहा है। यह सभी के लिए अच्छा होगा। करवा चौथ के दिन दोपहर 3:23 बजे कृतिका नक्षत्र खत्म हो रहा है और रोहिणी नक्षत्र शुरू हो रहा है।
4 of 5
करवा चौथ 2019
- फोटो : अमर उजाला
इस दिन सुबह माता पार्वती से सौभाग्य की प्रार्थना करें और उन्हें सिंदूर अर्पित करें। भगवान शिव, गणेश, कार्तिकेय और चंद्रमा से दीर्घ और मधुर दांपत्य जीवन की कामना करें। रात में पति के हाथ से ही व्रत का पारण करें।
करवाचौथ के शुभ मुहूर्त
पूजा का समय: शाम 5:46 से 7:02 बजे तक
चंद्रोदय- रात 8:20 बजे
करवाचौथ पर बाजारों में रौनक छाई
करवाचौथ के त्योहार के मद्देनजर सराफा-कपड़ा बाजार के अलावा बर्तन बाजार में भी रौनक देखी जा रही है। सराफा में जहां चांदी के करवा की मांग है। वहीं, बर्तन बाजार में पीतल के बने करवा की भी काफी डिमांड रही।
गुरुवार को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार तैयार हो चुके हैं। ग्राहकी भी अच्छी देखने को मिल रही है। चौक सराफा कमेटी के प्रवक्ता नीरज दीक्षित ने बताया कि करवाचौथ पर चांदी के करवा की मांग अच्छी है। इसके अलावा हल्की ज्वैलरी आइटमों की मांग सबसे ज्यादा है।
सोना-चांदी के भाव अधिक होने से कम भार वाली अंगूठी, मंगलसूत्र, पैंडल सेट बाजार में आए हैं। बुलियन कारोबारी कैलाश नाथ अग्रवाल ने बताया कि बाजार बढ़ने लगा है। करवाचौथ के अलावा धनतेरस की ग्राहकी भी बाजार में आ रही है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहा है। वहीं श्री बर्तन व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र वर्मा ने बताया कि अलग-अलग डिजाइन वाले पीतल के करवा की मांग अच्छी है। पीतल के करवा के भाव 350-400 रुपये में है।
लइया-गट्टा की दुकानें भी सजी
कैनाल रोड पर लइया, गट्टा और खील-खिलौना का बाजार भी सज गया है हालांकि अभी यह पर वन-वे के चलते बाजार कम लगा है। संभावना है कि बाजार को किसी अन्य जगह शिफ्ट कर दिया जाए। व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि अभी बाजार में तीन ट्रक माल आया है। करवा चौथ पर चूरा, गट्टा, खील आदि की सबसे ज्यादा मांग होती है।