कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार तड़के ही चित्रकूट, कानपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव आदि शहरों के सभी गंगाघाटों के साथ ही अन्य नदियों के तटाें पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके मद्देनजर सभी घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गंगा किनारे देर रात से ही श्रद्धालुओं ने डेरा जमाना शुरु कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
लाखाें भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा पवित्र डुबकी लगाकर स्नान ध्यान किया। आज तड़के चित्रकूट के रामघाट और कानपुर में बिठूर और शुक्लागंज में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही पूजा-अर्चना की और दान कर पुण्य कमाया। सर्दी बढ़ने के बाद भी राज्य के बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
लाखाें भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार से ही लोग चित्रकूट और कानपुर के बिठूर पहुंचने लगे थे। आज ब्रह्म मुहूर्त से स्नान शुरू हुआ और सुबह होते-होते गंगा घाट श्रद्धालुओं से पट गए। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आज धूमधाम से मनाया गया। इस बार गंगा की मुख्य धारा कानपुर में शहर के घाटों से काफी दूर चली गई हैं।
4 of 5
भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट से लेकर ड्योढ़ी तक गंगा स्नान के लिए भक्तों को पार जाना पड़ा। इस बार गंगा स्नान, दान और प्रभु का ध्यान घाटों से दूर हुआ। उधर, भारी भीड़ उमड़ने की वजह से पहले से ही जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भक्त पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाते हैं और दानपुण्य करते हैं। बिठूर में सुरक्षा के लिए 4 सीओ, 11 थानेदार और 150 पुरुष और महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही जलपुलिस के साथ दो प्लाटून पीएसी तथा घुड़सवार भी तैैनात हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उधर, सरसैया घाट में छह नावें लगाई गई हैं। हर नाव पर दो गोताखोर और जलपुलिस तैनात है।