फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 'तार बिजली पे कपड़े सुखाते पिया', ऐसा जुगाड़ देख दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां

Mon, 07 May 2018 06:01 PM IST
ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में बिजली की तार पर कपड़े सुखाते लोग
कनपुरियों का जुगाड़ में कोई जोड़ नहीं। एक ऐसा ही जुगाड़ गोविंदनगर के शिवनगर मोहल्ले में नजर आया है। यहां के बाशिंदे दस वर्ष से बिजली के तारों पर ही कपड़े सुखा रहे हैं। पढ़कर थोड़ा अजीब लगा न। दरअसल यहां दस वर्ष पूर्व एक ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था, उस ट्रांसफार्मर से जुड़े तार तबसे शोपीस बनकर रह गए। ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने इन तारों को कपड़ा सुखाने वाली डोरी बना लिया। कभी करंट न आ जाए इस खतरे से बचने का भी इंतजाम किया गया है। इसके लिए तारों को आपस में जोड़ दिया गया है ताकि करंट आते ही फाल्ट हो जाए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में बिजली की तार पर पकड़े लड़का
वर्ष 2008 में शिवनगर में 15 खंभे लगाए गए थे। इनमें अलग-अलग फेस की चार तारें और दो सपोर्टिंग वायर देकर ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया था। इस प्रोजेक्ट पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इलाकाई लोगों का कहना है कि सिर्फ दो दिन ही इन तारों में बिजली आई। ट्रांसफार्मर का सामान चोरी होने से इन तारों में आपूर्ति बंद हो गई। तबसे ये तार जस के तस वैसे ही लगे हैं। इलाकाई लोगों की माने तो जब तारों में करंट ही नहीं था, तो कपड़े सुखाने शुरू कर दिए। करीब दस वर्ष से इन तारों पर कपड़े सुखाए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

दूसरे मोहल्ले से होती है आपूर्ति 

3 of 5
कनपुरियों का जुगाड़
शिव नगर निवासी राहुल तिवारी बताते हैं कि मोहल्ले में 250 से ज्यादा घर हैं। इलाके की आबादी तीन हजार के करीब है। 2008 में जब ट्रांसफार्मर चोरी हो गया तो मोहल्ले में दूसरे मोहल्ले से बिजली की आपूर्ति हुई। नई लाइन खिंचवाई गई। पुरानी लाइन को छुआ तक नहीं गया। 
 

बाशिंदों की जुबानी

4 of 5
कनपुरियों का जुगाड़
बच्चों से लेकर बड़े तक सभी कपड़े सुखाते हैं। जब इन तारों में करंट नहीं आया तो लोगों ने अपने मकान सटाकर बनवा लिए।- श्रीराम 
अगर यहां कभी बिजली आई तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में बिजली विभाग को कुछ सोचना चाहिए। - संजय 
अधिशाषी अभियंता को एबीसी लाइन डलवाने के लिए पत्र दिया था, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। - राहुल
डर लगता है, अचानक करंट न आ जाए। चारों तारों को आपस में बांध दिया है ताकि फाल्ट हो जाए।-  सुरजीत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कनपुरियों का जुगाड़
‘अभी तक यह मामला संज्ञान में नहीं था। दूसरे ट्रांसफार्मर से मुहल्ले में सप्लाई है तो उन लाइनों में करंट नहीं होगा। मौके पर टीम भेजकर वहां से इन लाइनों को उतरवाया जाएगा और वहां पर नई लाइन डलवाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।’
- संतोष तिवारी, सहायक अभियंता, दबौली, केस्को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें