शेर को देखते ही बच्चे डरकर भागने लगे। कानपुर जू में नए साल पर नया रिकॉर्ड बना। शेर-शेरनी की एक झलक पाने और सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचाने की होड़ दिखी। इसके पहले सबसे ज्यादा 18752 दर्शक 26 जनवरी 2016 को जू पहुंचे थे। दो साल से अधिक समय से खाली शेरों के बाड़े में रायपुर नंदनवन से लाए गए बब्बर शेर अजय और शेरनी नंदिनी को छोड़ा गया।
विज्ञापन
दर्शकों को खूब लुभाया
2 of 4
कानपुर जू में आये खूबसूरत मेहमान
दो साल से खाली शेरों के बाड़े में रविवार को रायपुर नंदनवन से लाए गए बब्बर शेर अजय और शेरनी नंदिनी को छोड़ा गया। दोनों की अठखेलियों ने दर्शकों को खूब लुभाया।
विज्ञापन
सेल्फी प्वाइंट
3 of 4
कानपुर जू में आये खूबसूरत मेहमान
इसके अलावा 45 साल से टूटे पड़े लकड़ी के पुल को सेल्फी प्वाइंट के तौर पर विकसित कर इसका भी रविवार को उद्घाटन हुआ।
कानपुर जू के निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि 7 लाख 56 हजार रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है। इस दौरान जू में लगी अभिव्यक्ति वॉल मैगजीन में 20 बच्चों की रचनाएं चयनित हुईं हैं।