हिमाचल और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर इस बार हुई भारी बर्फबारी के बावजूद यूपी के मैदानी क्षेत्रों में मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। शुक्रवार को दिन का पारा 34 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य तापमान 25 डिग्री से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले वर्ष अधिकतम तापमान 30 डिग्री था।
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मार्च महीने के आखिर तक दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिछले वर्ष 31 मार्च को तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मार्च 2024 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 30 डिग्री या इससे ऊपर पारा 20 मार्च के बाद से बढ़ना शुरू हुआ था। इस बार मार्च के पहले सप्ताह से ही तेज धूप और गर्मी का असर दिखने लगा है।