फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: सुबह ही 'आग' उगल रहा सूरज, 60 मिनट में तीन डिग्री बढ़ रहा पारा, नमी भी 20% घटी, ये है अलर्ट

Fri, 17 Apr 2026 10:15 AM IST
Himanshu Awasthi रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: जलवायु परिवर्तन के कारण कानपुर में सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच तापमान तीन डिग्री बढ़ रहा है। वहीं बांदा 44.4 डिग्री तापमान के साथ यूपी में सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
1 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
कानपुर में गर्मियों के शुरू होते ही जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में नया बदलाव आया है। अप्रैल में पारा सबसे अधिक एक घंटे में तीन डिग्री की उछाल सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच मार रहा है। इसी एक घंटे में माहौल में सबसे अधिक 20 फीसदी नमी घट रही है।
बीते साल अप्रैल में सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच तापमान 1.2 डिग्री तक उछलता था। मौसम विशेषज्ञ मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन से मौसम का समय चक्र प्रभावित हुआ है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के महीने में सूरज निकलने के बाद तापमान बढ़ने की शुरुआत सुबह साढ़े आठ बजे के बाद होती थी।
विज्ञापन

2 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान 2.3 डिग्री प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ा
इस बार यह समय एक घंटे पीछे हो गया है। मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह साढ़े सात बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके ठीक एक घंटे के बाद तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच तापमान 2.3 डिग्री प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ा है।
विज्ञापन

3 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
माहौल की नमी पर भी असर दिखा है
सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इसी तरह माहौल की नमी पर भी असर दिखा है। सुबह 7:30 बजे माहौल में नमी का प्रतिशत 61 था। एक घंटे बाद 8:30 बजे नमी का प्रतिशत घटकर 40 हो गया। सुबह 8:30 बजे के बाद नमी में गिरावट 4.1 प्रतिशत प्रति घंटा दर्ज की गई।

4 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
जलवायु परिवर्तन वजह से उभर रहे हैं बदलाव
अप्रैल के महीने में सुबह इतनी जल्दी तापमान का उछलना और नमी का प्रतिशत घटना नया बदलाव है। जलवायु परिवर्तन वजह से इस तरह के बदलाव उभर रहे हैं। स्थिति के मद्देनजर नमी और तापमान के क्रम का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
बढ़ता जा रहा है तापमान
कानपुर शहर में पारा 41 डिग्री पार कर गया है। गुरुवार को मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक चकेरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन के केंद्र पर अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन

6 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
हवाओं के रुख में बदलाव का अनुमान
सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में पारा क्रमिक रूप से बढ़ता रहेगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं के रुख में बदलाव का अनुमान है। राजस्थान से गर्म हवाएं आनी शुरू होंगी। इससे लू चलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kanpur weather update - फोटो : Amar ujala
बांदा प्रदेश में सबसे गर्म, तापमान 44.4 डिग्री
प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है और अब उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज 43 डिग्री, वाराणसी 41.7 डिग्री, झांसी 41.6 डिग्री और हमीरपुर 41.2 डिग्री तापमान के साथ भीषण गर्मी की चपेट में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें