फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: धूप से मिली हल्की राहत…रात में गिरेगा पारा, नए साल पर बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड

Tue, 30 Dec 2025 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में  धूप निकलने से दिन के पारे में दो डिग्री का सुधार हुआ, लेकिन शीतलहर और एक जनवरी को संभावित बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राजधानी मार्ग पर अलाव तापती महिलाएं - फोटो : amar ujala

कानपुर में कई दिनों बाद दोपहर में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से शीतलहर का असर शुरू हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर को दोपहर में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंड में कोई खास कमी नहीं आएगी। नए साल के पहले दिन उत्तर भारत और कानपुर मंडल के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में दिन की अपेक्षा रात का पारा तेजी से गिरने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

2 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

सोमवार को दिन का तापमान दो डिग्री बढ़कर 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री कम है। वहीं रात का पारा एक डिग्री गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शाम के समय दृश्यता शून्य और शीत दिवस जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में दिन में ऊंचाई वाले बादल रह सकते हैं, जिससे धूप तेज नहीं होगी। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर भी रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

3 of 5
कोहरे के चलते उड़ान सेवाएं प्रभावित - फोटो : पीटीआई

हैदराबाद और दिल्ली की फ्लाइट रही लेट
सोमवार को हैदराबाद और दिल्ली की फ्लाइट देरी से आई। बंगलूरू की फ्लाइट समय से पहले और मुंबई की फ्लाइट समय पर आई। चकेरी एयरपोर्ट पर हैदराबाद की फ्लाइट चार मिनट देरी से दोपहर 12:49 बजे पर आई। दोपहर 1:18 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। दिल्ली की फ्लाइट भी छह मिनट की देरी से दोपहर 2:06 बजे आई। दोपहर 2:36 बजे कानपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

4 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
फ्लाइट के समय में धीरे-धीरे हो रहा है सुधार
बंगलूरू की फ्लाइट तय समय से तीन मिनट पहले दोपहर 12:02 बजे पर आई, दोपहर 12:29 बजे बंगलूरू के लिए उड़ान भरी। काफी दिनों बाद मुंबई की फ्लाइट ऑनटाइम पर दोपहर 2:35 बजे आई। दोपहर 3:17 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि फ्लाइट के समय में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
ये ट्रेनें हुई लेट
कोहरे में लगातार नियमित और स्पेशल के साथ ही प्रीमियम ट्रेनें भी लेट हो रही हैं। सोमवार को 42 ट्रेनें देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन आई। इनमें 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत 12 घंटे, 12004 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी छह, 22426 अयोध्या कैंट वंदे भारत सात, 12302 हावड़ा राजधानी सात, 82501 लखनऊ-नई दिल्ली तेजस 11 घंटे, 12452 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल श्रम शक्ति 12 घंटे, 09452 गांधीधाम स्पेशल 12 घंटे, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 17 घंटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें