फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather News: दिनभर बदला मौसम का मिजाज, पहले धूप फिर बरसात, विभाग ने दी ये जानकारी

Tue, 31 Jan 2023 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शाम चार बजे तक धूप रहने के बाद अचानक से आए बादलों ने मौसम बदल दिया। पश्चिमी विक्षोभ 6 घंटे पहले ही सक्रिय हो गया। जिससे शाम के समय महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इसके साथ बर्फीली हवाएं भी चलने लगी, जिससे ठंडक बढ़ गई।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार जनवरी के आखिरी दिन भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। बताया कि कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, ग्रामीण क्षेत्रों में गरज के साथ कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान एक दिन पहले की तरह 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4.2 डिग्री बढ़कर 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार 3 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
हवा में अधिकतम नमी 95 प्रतिशत और न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। बताया कि अगले 24 घंटे के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी तेज होने की संभावना है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ेगा।

4 of 5
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में ठंडक बढ़ सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के  मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को ग्रामीण क्षेत्रों में ओले पड़ने से फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
पांच दिनों में सामान्य से अधिक रहा दिन का पारा
अधिकतम 
26 को ..23 डिग्री, सामान्य से 1.2 ज्यादा
27 को..20.8 डिग्री, सामान्य से 0.6 ज्यादा
28 को..23 डिग्री, सामान्य से 2.8 ज्यादा
29 को..22.4 डिग्री, सामान्य से 2.8 ज्यादा
30 को..22.2 डिग्री, सामान्य से 2.2 ज्यादा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें