kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
फसलों के बीजों के सिकुड़ने का अंदेशा बढ़ा
गर्मी बढ़ने से उन फसलों के लिए खतरा पैदा हो गया है जिनके दाने अभी दुग्धावस्था में हैं। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि देर से बोई गईं गेहूं, चना, मटर, अरहर आदि फसलों के दाने दुग्धावस्था में हैं। गर्मी में इनका दूध सूख जाएगा जिससे दाने छोटे हो जाएंगे। इसका असर पैदावार पर आ सकता है। किसान खेतों में हल्की सिंचाई से उचित नमी बनाए रखें।