कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मैदानी इलाकों में लगातार मौसम में ला रहा बदलाव
इस पश्चिमी विक्षोभ को अधिक सक्रिय बनाने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। यही कारण है कि यह सिस्टम पहाड़ों से लेकर यूपी के मैदानी इलाकों में लगातार मौसम में बदलाव ला रहा है। कानपुर नगर और कानपुर देहात, लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज में बादलों की तेज गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली चमकने का विशेष अलर्ट है।