कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शुक्रवार से युवा महोत्सव का आगाज हो गया। एक तरफ गीत-संगीत और नृत्य की महफिल सजी तो दूसरी ओर कलाकारों ने ऑन दि स्पॉट खूबसूरत पेंटिंग और पोस्टर तैयार कर हर किसी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
युवा महोत्सव में 14 जिलों से पहुंची टीमें
2 of 10
काॅलेज में सेल्फी लेती छात्रायें
महोत्सव में विश्वविद्यालय से संबंद्धित कई कॉलेजों की टीमों ने शिरकत की। ये टीमें कानपुर, औरेया, कानपुर देहात, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, चित्रकूट समेत 14 जिलों से पहुंची हैं। महोत्सव की शुरुआत एकांकी नाटक से हुई। इसमें छह टीमों ने रोचक मंचन के जरिए विभिन्न सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया।
विज्ञापन
मार्मिक अंदाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बयां किया
3 of 10
नाटक का मंचन
विश्वविद्यालय की टीम ने ‘बेटी पढ़ाओ’ नाटक का मंचन किया। जुहारी देवी की छात्रा प्रियांशी वाजपेयी, कृति शुक्ला व अन्य ने ‘एक आस’ नामक नाटक का मंचन किया। इसमें छात्राओं ने बड़े ही मार्मिक अंदाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बयां किया है। नाटक में एक महिला का बेटा दूसरी लड़की के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करता है तो उसकी मां उसे मार डालती है। इस नाटक को काफी सराहना मिली।
नाटक का मंचन करते हुए राजनेताओं पर कड़ा प्रहार किया
4 of 10
नाटक का मंचन
महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने ‘नया कब्रिस्तान’ नाटक का मंचन करते हुए राजनेताओं पर कड़ा प्रहार किया। नाटक में वीएसएसडी कॉलेज, पीबीडीपीजी कॉलेज के छात्रों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इसके पूर्व विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. आरसी कटियार, महोत्सव समन्वयक डॉ. आरपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज सिंह, डॉ. रश्मि गोरे ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
लोकनृत्य में दिखी लोककलाओं की खूबसूरती
5 of 10
नाटक का मंचन करते छात्र छात्रायें
महोत्सव के दूसरे सत्र में लोकनृत्य का आयोजन हुआ। इसमें डीएवी कॉलेज, जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय और सीएसजेएमयू की टीमों ने विभिन्न लोकनृत्य के जरिए लोककलाओं की खूबसूरती बिखेरी। छात्र अपने साथ साज-सज्जा का सामान भी लेकर पहुंचे थे। छात्रों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति के दौरान उसी की तरह मंच सज्जा भी की।
विज्ञापन
एकल नृत्य में तत्कार और टुकड़े का प्रदर्शन
6 of 10
नाटक का मंचन
एकल नृत्य में जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज की कृति शुक्ला, महिला महाविद्यालय की पूजा गुप्ता और अर्मापुर पीजी कॉलेज की छात्रा अनुष्का सेंगर ने एक के बाद एक नृत्य से सबका दिल जीत लिया। तबले की छाप और हारमोनियम की धुन पर छात्राओं ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में तत्कार और टुकड़े, कवित्त, गतभाव और गत निकास की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
प्रश्न मंच में महिला महाविद्यालय की टीम विजयी
7 of 10
नाटक का मंचन
प्रश्न मंच प्रतियोगिता में करीब 10 कॉलेजों ने प्रतिभाग किया। इसमें महिला महाविद्यालय की छात्रा अंकिता सिंह, आयुषी तिवारी और आकांक्षा अग्निहोत्री को पहला पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर अर्मापुर पीजी कॉलेज और तीसरे पर डीसी लॉ कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
ऑन दि स्पॉट पेंटिंग, कबाड़ से इंस्टॉलेशन
8 of 10
नाटक का मंचन
महोत्सव के तहत क्ले मॉडलिंग, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, इंस्टॉलेशन की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। इसमें प्रतिभागियों ने बेहद खूबसूरत तरीके से ऑन दि स्पॉट पेंटिंग करके हर किसी का दिल जीत लिया। इसके अलावा छात्रों ने पुराने और खराब पड़ी वस्तुओं के जरिए विभिन्न सजावटी सामान बनाकर भी निर्णायकों को अपनी हुनर का परिचय दिया।
पिछली बार से कम रही रौनक, कई अच्छी टीमें नहीं पहुंची
9 of 10
पेंटिंग करती छात्रा
पिछली बार की अपेक्षा इस बार युवा महोत्सव की रौनक काफी कम दिखी। डीजी कॉलेज, एसएन सेन कॉलेज सहित कई दिग्गज टीमों ने इस बार महोत्सव से किनारा काट रखा था। दूसरे जिलों से भी काफी कम टीमों ने ही प्रतिभाग किया। टीम का रजिस्ट्रेशन भी काफी कम रहा। यही कारण है कि महोत्सव आयोजक डॉ. आरपी सिंह प्रतिभागी टीमों का सही आंकड़ा देने से भी बचते नजर आए। उनसे इस बाबत कई बार पूछा गया लेकिन वह कुल टीमों का आंकड़ा नहीं बता पाए।
हास्य नाटिका, मिमिक्री, पाश्चात्य समूह गायन, पाश्चात्य एकल गायन, सुगम एकल गायन, समूह गायन, वाद-विवाद (विषय - महिला सशक्तिकरण : अभिशाप या वरदान), रंगोली, क्ले मॉडलिंग, फोटोग्राफी, कार्टूनिंग और कोलाज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।