फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल से नौबस्ता तक सफल रहा ट्रायल रन, अप्रैल में पूरा होगा सफर का सपना, हाई-स्पीड परीक्षण की तैयारी

Thu, 05 Feb 2026 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर मेट्रो ने सेंट्रल से नौबस्ता के बीच आठ किमी लंबे नए रूट पर पहला सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है, जिससे अब अप्रैल से जनता के लिए यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है। नौबस्ता से आईआईटी तक का सफर मात्र 60 रुपये में तय होगा।
विज्ञापन
1 of 5
मेट्रो का सफल ट्रायल: घंटाघर से नौबस्ता तक, हाई-वे पर भी दौड़ी मेट्रो - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहली बार बुधवार को कानपुर सेंट्रल भूमिगत स्टेशन से नौबस्ता एलिवेटेड स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। मेट्रो के एमडी सहित अन्य अधिकारियों ने पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से इस रूट की अप लाइन पर ट्रेन चलवाकर टेस्ट रन किया, इसे पूरी तरह सफल बताया गया। अप्रैल में नौबस्ता तक मेट्रो से सफर का सपना पूरा हो सकता है। मेट्रो की सेवा अभी आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक संचालित हो रही है।
अब इसे जल्द ही नौबस्ता तक बढ़ाया जाएगा। इस सेक्शन में दो भूमिगत स्टेशन (झकरकटी और ट्रांसपोर्टनगर) और पांच एलिवेटेड स्टेशन (बारादेवी, किदवईनगर, बसंत विहार, बौद्धनगर, नौबस्ता) शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। टेस्ट रन के दौरान मेट्रो ट्रेन को मैनुअल मोड में पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। इस दौरान सभी स्टेशनों, नौबस्ता हाईवे के ऊपर ट्रैक पर ट्रेन रोककर जायजा लिया गया। इस दौरान ट्रैक, विद्युत आपूर्ति, थर्ड रेल और सिग्नलिंग सिस्टम की जांच की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मेट्रो का सफल ट्रायल: घंटाघर से नौबस्ता तक, हाई-वे पर भी दौड़ी मेट्रो - फोटो : amar ujala
जल्द यात्रियों को मिलने लगेगी सफर की सुविधा
आगे के चरण में ट्रेन को एटीपी और एटीओ मोड में चलाकर हाई-स्पीड ट्रायल किए जाएंगे। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी के बाद अप्रैल में नौबस्ता तक यात्रियों को मेट्रो की सुविधा मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। करीब 24 किमी लंबे कॉरिडोर-1 (आईआईटी–नौबस्ता) में से आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक 16 किमी तक मेट्रो चल रही है। इसी कॉरिडोर के शेष सेक्शन में सेंट्रल से लगभग आठ किलोमीटर दूर नौबस्ता स्टेशन तक ट्रायल रन और निरीक्षण के बाद यात्रियों को इस पर सफर की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं, 8.60 किमी लंबे कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
मेट्रो का सफल ट्रायल: घंटाघर से नौबस्ता तक, हाई-वे पर भी दौड़ी मेट्रो - फोटो : amar ujala
60 रुपये में नौबस्ता से पहुंचें आईआईटी
यूपीएमआरसी यात्रियों से नौबस्ता से आईआईटी तक जाने के लिए 60 रुपये किराया लेगा। नौबस्ता से कानपुर सेंट्रल स्टेशन का किराया 30 रुपये होगा। यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि फिलहाल आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो में रोज 25,000 से 30,000 यात्री सफर करते हैं। नौबस्ता तक यह सेवा शुरू होने पर यात्रियों की संख्या बढ़कर 80,000 से एक लाख होने की संभावना है।

4 of 5
मेट्रो का सफल ट्रायल: घंटाघर से नौबस्ता तक, हाई-वे पर भी दौड़ी मेट्रो - फोटो : amar ujala

मेट्रो की किराया दर

  • एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया- 10 रुपये
  • तीन स्टेशनों तक किराया- 15 रुपये
  • चार से छह स्टेशनों तक किराया- 20 रुपये
  • सात से नौ स्टेशनों तक किराया- 30 रुपये
  • 10 से 13 स्टेशनों तक किराया- 40 रुपये
  • 14 से 18 स्टेशनों तक किराया- 50 रुपये
  • 19 से 21 स्टेशनों तक किराया- 60 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेट्रो का सफल ट्रायल: घंटाघर से नौबस्ता तक, हाई-वे पर भी दौड़ी मेट्रो - फोटो : amar ujala
मेट्रो ने तमाम चुनौतियों को पार कर एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद संरक्षा आयुक्त से मंजूरी लेकर इसे यात्रियों के लिए खोला जाएगा। देश में पहली बार रेलवे के साथ तालमेल कर कानपुर सेंट्रल में इस तरह काम किया गया जहां भूमिगत मेट्रो स्टेशन चालू हो गया है और उसके ऊपर रेलवे का सात मंजिला भवन बन रहा है। इसी तरह झकरकटी में मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन की योजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके तहत वहां नए सिरे से बस अड्डा भी बनना है।  -सुशील कुमार, एमडी, यूपीएमआरसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें