यूपी जीआरपी को अब तक की तस्करी के मामले को पकड़ने में यह सबसे बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। ट्रेन के जरिए स्विट्जरलैंड निर्मित 13 किलो सोने के बिस्किट के साथ कानपुर के एक तस्कर को GRP ने गिरफ्तार किया है । सोने की तस्करी करने के आरोप में हरजेंदर नगर निवासी महेंद्र कुमार बाजपेई को मंगलवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सोने की 13 ईंट बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है। आयकर विभाग की टीम ने भी महेंद्र से पूछताछ की है। पुलिस उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 4
13 KG सोने के साथ कानपुर का तस्कर अरेस्ट
सीओ रेलवे वाराणसी विमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 10 बजे मुगलसराय जीआरपी की टीम स्टेशन पर निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म 5/6 पर टीम को एक युवक खड़ा नजर आया। टीम ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली, तो उसमें एक-एक किलो सोने की 13 ईंट बरामद हो गईं। ईंटों पर मेड इन स्विट्रजलैंड लिखा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 4
पकड़ा गया सोना
पकड़े एक युवक ने अपना नाम महेंद्र बाजपेई निवासी शिवकटरा, हरजेंदर नगर बताया। पूछताछ में उसने बताया है कि वह सोना तस्करी कर हावड़ा (कोलकाता) से कानपुर ले जा रहा था। वह इसके पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुका है। सीओ ने बताया कि सोने की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। कानपुर के चकेरी थाना पुलिस से संपर्क किया गया है। चकेरी थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच में जीआरपी को सहयोग किया जाएगा।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर दबोचा गया महेंद्र कुुमार बाजपेई कानपुर के ही एक सराफ के लिए काम करता है। यह बात महेंद्र ने पुलिस के सामने खुद कबूली है। उसने सराफ का नाम और पता दोनों पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस के मुताबिक महेंद्र ने पूछताछ में बताया कि सोने की ईंट या बिस्कुट की एक खेप हावड़ा से कानपुर पहुंचाने के लिए उसे छह हजार रुपये मेहनताना मिलता था।
इसके साथ ही ट्रेन की एसी बोगी से आने-जाने का टिकट और रास्ते का खर्च मिलता था। कुछ महीने पहले वह कानपुर के एक सराफ के साथ सोने के बिस्कुट लेने के लिए हावड़ा गया था। वहां सोनापट्टी नामक स्थान पर एक शख्स ने सराफ को सोने के बिस्कुट दिए थे। इसके बाद से वही शख्स उसे सोने के बिस्कुट और ईंट देता था, जिसे वह सराफ तक पहुंचा देता था।