फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Road Accident: तेज रफ्तार ऑटो खड्ड में पलटा, चालक समेत तीन की मौत…तीन गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 18 Apr 2025 06:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुगलरोड रोड पर चिल्ली मोड़ पर तेज रफ्तार ऑटो खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
1 of 6
नरेंद्र, धर्मेंद्र और श्रीपाल (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
Kanpur Accident News: कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के मुगलरोड रोड पर चिल्ली मोड़ पर बुधवार रात तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो ने हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऑटो सवार सभी लोग कानपुर देहात के मूसानगर से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
सजेती थाना क्षेत्र के जियापुर गांव निवासी ऑटो चालक धर्मेंद्र (38) नरेंद्र (32), ब्रजेश (30), श्रीपाल (54), शिवलाल (60) व जमालपुर गांव निवासी रामजीवन यादव (65) के साथ बुधवार रात मूसानगर में श्रीपाल के साले की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय चिल्ली मोड़ पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। ऑटो में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

2 of 6
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो - फोटो : amar ujala
तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। हालांकि तब तक श्रीपाल की मौत हो चुकी थी। धर्मेंद्र, नरेंद्र व राम जीवन की हालत नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। वहां इलाज दौरान नरेंद्र व धर्मेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
खड्ड में पलटा ऑटो बाहर निकालते लोग - फोटो : amar ujala
नरेंद्र व श्रीपाल मजदूरी कर पाल रहे थे परिवार
हादसे में मरे नरेंद्र, धर्मेंद्र व श्रीपाल जहां एक ही गांव के रहने वाले थे। वहीं, तीनों की माली हालत ठीक नहीं थी। वो मजदूरी करके अपना और परिवार का खर्च चला रहे थे। श्रीपाल के साले की लड़की की शादी में शामिल होने सभी मूसानगर गए थे। जब बारात के बाद रात में सभी लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

4 of 6
जियापुर गांव में श्रीपाल के घर के बाहर लगी महिलाओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
एक साथ तीन मौतों से गांव में छाया मातम
दुर्घटना में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से उनके घरों के साथ-साथ पूरे गांव में मातम छा गया। जियापुर गांव में 60 से 70 घर हैं। तीन लोगों की एक साथ मौत से उनके घरों के साथ पूरे गांव में मातम छा गया। महिलाओं व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है, लोग उनको ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिना लाइसेंस व परमिट के हाईवे पर भरते हैं फर्राटा ऑटो
बिना लाइसेंस व परमिट के ऑटो चालक क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाकर हाईवे पर फर्राटा भरते हैं। साथ ही भारी वाहनों के आगे-पीछे होते रहते हैं। ऐसे में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर से आंखें मूंदे रहते हैं। सवारियों की मानें तो नशेबाज चालकों से सड़क हादसे बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
अभियान चलाकर की जाएगी कार्रवाई
कई हादसों में घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। कानपुर से घाटमपुर होते हुए हमीरपुर तक हाईवे पर सवारियां ढोई जा रही हैं। ट्रकों को ओवरटेक करने में भी ऑटो चालक जरा भी नहीं हिचकते हैं। नतीजतन आए दिन इनसे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। एसीपी ट्रैफिक दक्षिणी कृष्ण कांत का कहना है कि यदि ऐसा है, तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें