फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस ने बनाए छेड़खानी के 859 हॉटस्पॉट, अधिकांश स्कूल-कॉलेजों और बाजारों के पास, ये इलाके हैं शामिल

Fri, 31 Jul 2026 12:05 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिना किसी औपचारिक शिकायत या एफआईआर के आधार पर जिले में छेड़खानी के 859 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं। इनमें अधिकांश स्थान स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों के आसपास के हैं।
विज्ञापन
1 of 6
काकादेव कोचिंग सेंटर, कानपुर - फोटो : amar ujala
कानपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में 859 हॉटस्पॉट बना दिए हैं। इनमें से अधिकांश हॉटस्पॉट लड़कियों के स्कूल-कॉलेजों, प्रमुख बाजारों और शॉपिंग मॉल के आसपास हैं। पुलिस का कहना है कि इन स्थानों से निकलते वक्त कभी भी कोई शोहदा किसी भी महिला अथवा युवती पर छींटाकशी कर सकता है।
अभी तक आग लगने, सड़क हादसों और दंगा प्रभावित क्षेत्र तो सुने होंगे, लेकिन महिला अपराध पुलिस ने अब छेड़खानी वाले हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं। महिला अपराध पुलिस के मुताबिक भीड़ को देखते हुए पुलिस ने एक माह के भीतर छेड़खानी वाले 859 स्थानों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

2 of 6
नवाबगंज चौक बाजार - फोटो : amar ujala
26 शोहदों में से 15 को गिरफ्तार भी किया
पांच दिन से शोहदों के खिलाफ हॉटस्पॉट पर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसमें 825 से अधिक शोहदों को चिह्नित कर 19 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में नामजद 26 शोहदों में से 15 को गिरफ्तार भी किया गया है। 31 से अधिक को पाबंद किया गया है, जबकि 1038 शोहदों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

3 of 6
मालरोड, कानपुर - फोटो : amar ujala
यहां दर्ज की गईं एफआईआर
पनकी, महाराजपुर, कल्याणपुर और कल्याणपुर में दो-दो, कोतवाली, मूलगंज, कलक्टरगंज, जाजमऊ, सचेंडी, बिल्हौर में एक-एक।

4 of 6
परेड, कानपुर - फोटो : amar ujala
हॉटस्पॉट में शामिल कुछ प्रमुख इलाके
  • काकादेव कोचिंग सेंटर- इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों का मुख्य केंद्र होने के कारण यहां भीड़भाड़ वाले समय में अक्सर शिकायतें आती हैं।
  • नवाबगंज- इस क्षेत्र में कई महिला हॉस्टल और पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं जहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लगातार निगरानी रख रही है
  • मालरोड और परेड- यहां पर प्रमुख बाजार और शॉपिंग मॉल के अलावा लड़कियों के स्कूल-कॉलेज भी हैं। यहां पर भी शोहदों का जमघट देखा जा सकता है।
  • गुजैनी और बर्रा- बाईपास और अंडरपास वाले सुनसान रास्तों पर देर शाम महिलाओं के साथ छेड़खानी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
  • किदवई नगर और बाबूपुरवा- इन घने रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों की अंदरूनी गलियों और सुनसान रेलवे ट्रैक के पास सुरक्षा संबंधी शिकायतें पुलिस को मिलती रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गुजैनी, कानपुर - फोटो : amar ujala
हाल ही में छेड़खानी के कुछ मामले
  • जाजमऊ में स्कूल आते-जाते समय 13 वर्षीय छात्रा का पीछा करने और फब्तियां कसने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
  • गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा-सात में सड़क पर छेड़छाड़ के आरोप और एक होमगार्ड के साथ बीच सड़क पर हुई हाथापाई व हंगामे का वीडियो वायरल हुआ जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
  • जूही में युवती से छेड़खानी के विरोध में तो भाई को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। शोहदे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जाजमऊ, कानपुर - फोटो : amar ujala
महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ को एंटी रोमियो स्क्वाॅड काम कर रहा है। हॉटस्पॉट चुने गए हैं, तो इन्हें खत्म करने के लिए फोर्स बढ़ाकर अभियान भी चलाया गया है। अभियान में जिन-जिन हॉटस्पॉट से शोहदे पकड़े जा रहे हैं वहां से छेड़खानी की शिकायतें लगभग खत्म भी हो रही हैं। इसी तरह बाकी के हॉटस्पॉट भी खत्म किए जाएंगे।  -स्नेहा तिवारी, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें