फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों को पीटकर झूठी वाहवाही लूट रही पुलिस, अपने चक्रव्यूह में फंसी एंटी रोमियो टीम

Thu, 12 Dec 2019 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
झूठी वाहवाही लूट रही कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मनचलों के अंदर डर पैदा करने के लिए कानपुर पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यहां तक कि झूठी वाहवाही भी लूट रही है। ऐसा ही एक मामला गोविंद नगर में सामने आया है। पुलिस ने जिस मनचले को पीटकर मंगलवार को थाने में बंद किया था बुधवार को उसे ही रेलवे ग्राउंड ले जाकर फिर पीटा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
झूठी वाहवाही लूट रही कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोनों ही वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो पुलिस की नादानी का खुलासा हुआ। गोविंद नगर थाने की एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को संजय नगर निवासी सचिन को निराला नगर रेलवे ग्राउंड में छेड़छाड़ करते पकड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
झूठी वाहवाही लूट रही कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसको पीटा था और मुर्गा बनाया था। पूरी घटना में एंटी रोमियो टीम ने दो शोहदों दादा नगर निवासी सावन वर्मा संजय नगर निवासी सचिन को पकड़कर रेलवे ग्राउंड के अंदर ले जाकर जमकर पीटा और उन्हें मुर्गा बनाया।

4 of 6
झूठी वाहवाही लूट रही कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पाया गया कि दो मनचलों में से एक शोहदे सचिन को तो एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को रेलवे ग्राउंड से ही पकड़कर पीटा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से एंटी रोमियो टीम की पोल खुली।
विज्ञापन

5 of 6
झूठी वाहवाही लूट रही कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यहां एंटी रोमियो टीम अपने ही जाल में फंसती दिखाई दी। मनचलों की पिटाई पुलिस पूर्व निर्धारित तरीके से कर रही है। पुलिस ऐसे काम से अधिकारियों को खुश कर सकती है, लेकिन समाज को अंधकार में रखने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झूठी वाहवाही लूट रही कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को इस तरह से बीच सड़क पर पिटाई करने का अधिकार नहीं है। यदि कोई शोहदा छेड़छाड़ कर रहा है तो उस पर आईपीसी की धारा 294 के तहत चालान काटा जाता है। ये मानवाधिकार के नियमों का भी उलंघ्घन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें