कानपुर में त्योहार से पहले शहर की साफ-सफाई दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय लगातार एक हफ्ते से विभिन्न क्षेत्रों में रात्रिकालीन भ्रमण कर रहे हैं। हर रोज कूड़ा उठाने, सड़कों को दुरुस्त करने, मार्ग व्यवस्था सुधारने के लिए आदेश-निर्देश भी दे रहे हैं।
लेकिन निरीक्षण खत्म होते ही सब अंधेरे में गुम हो जा रहा है। मंगलवार को ऐसे ही चार स्थानों की पड़ताल की गई जहां पर इन दोनों अफसरों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। इन स्थानों पर कहीं कूड़े के ढेर लगे मिले तो कहीं कहीं पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशन की मशीनें बंद मिलीं। इस कारण कूड़े की रिसाइकिलिंग भी नहीं हो रही थी।