फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: कांच से रेता था गला, हाईवे जाम करने का प्रयास, BJP नेता को हिरासत में लिया, दो सिपाही निलंबित

Tue, 31 Dec 2024 07:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी अहिरवां में रविवार देर रात मवइया मोड़ निवासी ईशू यादव दुकान पहुंचा और हर्ष से सिगरेट मांगने लगा। हर्ष ने एक लाख से ऊपरी की उधारी चुकाने की बात कही तो ईशू भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। हर्ष ने विरोध किया तो ईशू ने कांच के टुकड़े से हर्ष के गले पर वार कर दिया।
विज्ञापन
1 of 10
Kanpur Murder Case - फोटो : amar ujala
कानपुर में हर्ष का शव लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन लेकर घर पहुंचे, तो मुआवजे और सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने हर्ष के शव को एंबुलेंस से उतारने से मना कर दिया। इसी दौरान भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह चौहान भी समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को साथ लेकर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।
चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो वह विवाद करने लगे। इस पर उन्हें हिरासत में लेकर गाड़ी से चकेरी थाने भेज दिया गया। वहीं हंगामे की सूचना पर एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह व जाजमऊ और महाराजपुर थाने का फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसीपी ने परिजनों से मांग पत्र मांगा। पत्र प्रशासन के माध्यम से शासन भेजने की बात कही।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Kanpur Murder Case - फोटो : amar ujala
चकेरी थाने में भाजपाइयों ने किया हंगामा
इसके बाद परिजनों ने शव को एंबुलेंस से उतरने दिया। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के नेता की गिरफ्तार की बात सुनकर चकेरी थाने पहुंचे भाजपाइयों ने हंगामा किया। वह सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाने। यहां सड़क पर भाजपाइयों की गाड़ी खड़ी थी, जिससे जाम की स्थिति बन रही थी। इस दौरान विष्णु सोनी, जितेंद्र पांडेय, आशीष साहू, अंकुश यादव समेत रहे।
विज्ञापन

3 of 10
Kanpur Murder Case - फोटो : amar ujala
सालों से धमकाकर पी कोल्डड्रिंक व सिगरेट
हर्ष की बड़ी बहन पूनम ने बताया कि ईशू और उसका भाई आशु यादव दबंग हैं। ईशू के पिता के समय से वह उधार सामान ले रहा था। हर्ष के दुकान संभालने के बाद उधारी की रकम बढ़कर एक लाख रुपये से अधिक हो गई। वह दबंगई में कोल्डड्रिंक व सिगरेट पीते रहे। आरोपियों का यादवनगर में भी मकान है, जिसे उन्होंने किराये पर उठा रखा है।

4 of 10
Kanpur Murder Case - फोटो : amar ujala
तीन बार पहले भी कर चुके हर्ष पर जानलेवा हमला
पूनम ने बताया कि आरोपी पहले भी तीन बार भाई हर्ष पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। दो बार नशे में परिवार को गाली देने के विरोध पर हर्ष का गला दबाकर हत्या की कोशिश की थी। तब मां शांति ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की थी। इसके बाद दो बार आरोपी ने हर्ष पर हमला किया था। काउंटर का कांच तोड़कर हमला भी किया था। चौथी बार हुई वारदात में भाई की जान चली गई।
विज्ञापन

5 of 10
Kanpur Murder Case - फोटो : amar ujala
आरोपी ने हर्ष पर फेंका था अपना अंगोछा, बोला कि गले में बांध लेना
पूनम ने बताया कि वह रविवार रात अपनी मां शांति के साथ घर पर थीं। इस दौरान उनके पास फोन आया कि हर्ष को पीटकर गले में आरोपियों ने कांच मार दिया है। उसके गले से खून बहने लगा, तो आरोपी ने हर्ष पर अपना अंगोछा फेंककर कहा कि गले में बांध लेना। इसके बाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

6 of 10
Kanpur Murder Case - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
चकेरी के अहिरवां में रविवार रात उधारी सामान का पैसा मांगने पर दबंग ने दुकान में तोड़फोड़ की। काउंटर का शीशा तोड़कर कांच से दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों ने पहले हैलट, अहिरवां पुलिस चौकी और फिर घर के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस अफसरों ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

7 of 10
Kanpur Murder Case - फोटो : amar ujala
पढ़ाई छोड़कर दुकान संभालने लगा था
अहिरवां के यादवनगर निवासी हर्ष कुमार विश्वकर्मा (27) की पुराने एयरपोर्ट के पास पान की दुकान है। परिवार में मां शांति और बड़ी बहन पूनम व शिखा हैं। चचेरे भाई शैलेश ने बताया कि चार साल पहले हर्ष के पिता बलदेव के निधन हो गया था। इसके बाद पढ़ाई छोड़कर वह दुकान संभालने लगा। रविवार देर रात मवइया मोड़ निवासी ईशू यादव दुकान पहुंचा और हर्ष से सिगरेट मांगने लगा।

8 of 10
Kanpur Murder Case - फोटो : amar ujala
कांच के टुकड़े से गले पर वार कर दिया
हर्ष ने एक लाख से ऊपरी की उधारी चुकाने की बात कही तो ईशू भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। हर्ष ने विरोध किया तो ईशू ने दुकान के काउंटर पर लगे शीशे को तोड़ दिया। फिर कांच के टुकड़े से हर्ष के गले पर वार कर दिया। गला कटने से दुकान में खून के छींटे फैल गए। शैलेश ने बताया कि सूचना मिलने पर सभी उसे कांशीराम अस्पताल ले गए।

9 of 10
Kanpur Murder Case - फोटो : amar ujala
पुलिस ने हत्यारोपी ईशू को गिरफ्तार कर लिया
वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में देर रात हर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हैलट में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एडीसीपी पूर्वी मनोज पांडेय कई थानों का फोर्स लेकर हैलट पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी ईशू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

10 of 10
Kanpur Murder Case - फोटो : amar ujala
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी ईशू यादव को गिरफ्तार किया गया है। मामले में साक्ष्य जुटाकर जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वहीं, भाजपा नेता से अभद्रता में सिपाही तरुण और चंद्रवीर को निलंबित कर दिया गया है। -मनोज पांडेय, एडीसीपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें