kanpur murder case
- फोटो : amar ujala
चादर से ढककर छिपाया गया शव मिला
शनिवार सुबह से भारती के घर से तेज दुर्गंध आ रही थी। गेट से झांकने पर जीने पर खून बहता दिखा। पुलिस को सूचना दी गई। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह, एसीपी सीसामऊ मंजय सिंह रायपुरवा थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुए, तो पहले कमरे में तखत के नीचे चादर से ढककर छिपाया गया भारती का शव मिला।