फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति बहू ने कराया ससुर का कत्ल: खुलासे में भी झोल, बेटे को साजिश में शामिल माना पर गिरफ्तारी क्यों नहीं?

Tue, 08 Sep 2026 12:52 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के दवा कारोबारी के हत्याकांड के खुलासे में झोल दिखाई दे रहा है। पुलिस ने कारोबारी के बेटे को हत्याकांड की साजिश में शामिल माना, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। हत्यारोपी शालू ने पूछताछ में अपना जुर्म भी नहीं स्वीकार किया।
विज्ञापन
1 of 19
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के इंदिरानगर के रतन आर्बिट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या का खुलासा कई सवाल खड़े करता है। पॉश इलाके में शनिवार देर रात हुए हत्याकांड की पुलिस ने 24 घंटे में गुत्थी सुलझाने का दावा तो किया। लेकिन, उसकी थ्योरी ही उलझी हुई है। सोमवार को पुलिस ने मीडिया के सामने लाए बिना हत्यारोपी बहू समेत तीनों आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस का दावा है कि दवा कारोबारी विनीत की हत्यारोपी बहू को घर खर्च के लिए 10 हजार और बेटे सुब्रत को 35 हजार रुपये वेतन देते थे। सवाल यह है कि इस मामूली रकम में कोई छह लाख की सुपारी कैसे दे सकता है। वहीं, पुलिस साजिश में बेटे सुब्रत का हाथ भी मान रही है। लेकिन, इस थ्योरी के लिए उसके पास कोई तर्क नहीं है।
विज्ञापन

2 of 19
तस्वीर-एक सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है। - फोटो : एआई
सोमवार को जेल भेजी गई हत्यारोपी बहू शालू के परिजन भी पुलिस के दावे से असहमत दिखे और पुलिस से शालू को छोड़ देने के लिए कहते रहे। वहीं, हत्यारोपी शालू ने पूछताछ में अपना जुर्म भी नहीं स्वीकार किया। बल्कि वह यही कहती रही कि पापा तो बहुत अच्छे थे। उन्हें इतनी बेरहमी से विशाल ने क्यों मार दिया।
विज्ञापन

3 of 19
तस्वीर-दो सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है। - फोटो : एआई
विशाल को साथ ले जाकर बनवाई थी डुप्लीकेट चाबी
पुलिस ने बताया कि जन्माष्टमी के आसपास सुब्रत और शालू शॉपिंग के लिए विशाल को विनीत से छिपाकर अपने साथ ले गए थे। तीनों पहले कार से परेड गए और वहां खरीदारी की। सुब्रत गाड़ी में ही बैठे रहे। तीनों गुमटी नंबर पांच पहुंचे। 

4 of 19
तस्वीर-तीन सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है। - फोटो : एआई
शालू ने फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर विशाल को सौंपी। सोमवार को थाने में शालू और विशाल का आमना सामना हुआ तो विशाल ने सुपारी देने व चाभी बनवाने की बात कही। इस पर शालू एकटक सिर्फ उसकी बातें सुनती रही।
विज्ञापन

5 of 19
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का कहना है कि कुछ समय पहले कारोबारी विनीत की मां घर आई थी। विनीत ने घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इससे लगता है कि विनीत को अनहोनी की आशंका थी। शालू के मुताबिक उसे कैमरों से परेशानी होती थी। अक्सर वह कैमरे बंद कर दिया करती थी।
विज्ञापन

6 of 19
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमरीश के खिलाफ साक्ष्य नहीं तो शालू ने स्वीकारा नहीं
करीब एक सप्ताह पूर्व रावतपुर के केशवपुरम में ही अमरीश पर उसकी मां की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस का दावा था कि अमरीश ने खुद ही हत्या की बात स्वीकार की है लेकिन उसके खिलाफ मजबूत साक्ष्य नहीं मिले। 
विज्ञापन

7 of 19
आरोपी विशाल गौतम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस कारण पुलिस ने उसे छोड़ दिया जबकि कल्याणपुर के इंदिरानगर के मामले में भले ही शालू ने अपना अपराध स्वीकार न किया हो लेकिन उसके खिलाफ साक्ष्य काफी मजबूत हैं। दोनों ही थाने एक ही सर्किल में आते हैं। सर्किल के अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही मामलों में काफी समानता और काफी भिन्नता भी है।

8 of 19
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी की मां बोली-बेटा नहीं कर सकता हत्या
कल्याणपुर में दवा कारोबारी की हत्या में गिरफ्तार आरोपी विशाल गौतम रेलबाजार के नूनिया मोहाल में एक छोटे से कमरे में अपनी मां सुशीला और छोटे भाई आकाश के साथ रहता था। विशाल की मां सुशीला को यकीन नहीं हुआ कि बेटे ने किसी की हत्या कर दी। बोलीं, बेटा सीधा था, पता नहीं हत्या कैसे कर दी। 

9 of 19
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। किराये पर रहने वाली सुशीला ने बताया कि उनके दोनों बेटे घर का खर्चा चलाते हैं। उनका पति तुलसी से कोई मतलब नहीं है। बताया बेटा पहले दवा करोबारी के यहां काम करता था। छोटे बेटे आकाश को भी पुलिस ले गई है।

10 of 19
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वक्त के आईने में जुर्म की कहानी
रात 8:45 विशाल ने शालू को फ्लैट के दरवाजे पर बुके दिया
रात 9:38: दंपती अपने बेटे के साथ घर से पार्टी के लिए निकला
रात 9:46 : विशाल और राजकिशोर विनीत के फ्लैट में दाखिल हुए
रात 10:58 : कारोबारी विनीत फ्लैट पर पहुंचे
रात 11:28: दोनों हत्यारोपी वारदात कर बाहर निकलते कैमरे में कैद हुए

11 of 19
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला: बहू ने कराया ससुर का कत्ल
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए। वारदात के वक्त वह फ्लैट में अकेले थे। रविवार सुबह चार बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तब वारदात का पता चला। पुलिस कमिश्नर फोर्स संग मौके पर पहुंचे और जांच की।

 

12 of 19
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, इनमें कारोबारी का पूर्व कर्मचारी हरबंशमोहाल निवासी विशाल गौतम व उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

13 of 19
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कारोबारी की बहू के कहने पर वारदात की बात कबूली है। पुलिस हत्या की वजह पता करने में जुटी है। रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा शहर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में माने जाते थे। 

14 of 19
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, गमगीन कारोबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम फर्म है। परिवार में बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर हैं। सुब्रत ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9:36 बजे वह फ्लैट के मेनगेट को लॉक कर पत्नी शालू व बेटे के साथ तिलकनगर स्थित दोस्त की पार्टी में गए थे।

15 of 19
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह 4:13 बजे घर लौटे। पत्नी किचन में पानी लेने गई तो पिता के कमरे से रिस कर बाहर आ रहा खून दिखा। दरवाजा खोला तो उनका शव जमीन पर पड़ा था। बेटे-बहू ने करीब 37 मिनट बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। 

16 of 19
आरोपी राजकिशोर कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवा घंटे फ्लैट में छिपे, आधे घंटे बाद हत्या कर निकले
कानपुर के पॉश इलाकों में शुमार इंदिरानगर के प्रतिष्ठित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में विनीत मिनोचा की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और और सीसी कैमरे चेक किए तो शनिवार रात 9:36 बजे कारोबारी का बेटा सुब्रत, बहू शालू अपने बेटे के साथ जाते दिखाई दिए।

17 of 19
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ठीक 10 मिनट बाद दो संदिग्ध गैलरी से बड़े आराम से फ्लैट सी-104 में दाखिल हो गए। करीब सवा घंटे फ्लैट में ही छिपे रहे। 10:58 बजे कारोबारी विनीत फ्लैट में पहुंचे। हत्यारोपी आधे घंटे में उनकी हत्या कर निकल गए।

18 of 19
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आरोपियों ने लॉक से कोई छेड़छाड़ नहीं की और फ्लैट में घुसकर विनीत के आने का इंतजार करते रहे। 10:58 बजे विनीत अपनी फर्म से फ्लैट पर पहुंचे। खूनी खेल खेलने के 30 मिनट बाद आरोपी फ्लैट से निकलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

19 of 19
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
बेटे ने जब एक आरोपी की पहचान फर्म में काम करने वाले पूर्व कर्मी विशाल गौतम के रूप में की तो पुलिस को किसी करीबी पर ही शक हुआ था। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि काम पूरा होने पर बहू ने लाखों रुपये देने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें